मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या,नोटों से भरा बैग गायब Bijnore News
बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात मंदिर में सोते समय एक पुजारी की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके पास से नोटों से भरा बैग भी गायब मिला।
By Ashu SinghEdited By: Published: Wed, 19 Jun 2019 12:20 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jun 2019 12:20 PM (IST)
बिजनौर,जेएनएन। नहटौर थाना क्षेत्र के चोखा सराय निवासी रिटायर फौजी सतपाल सिंह (82) नूरपुर क्षेत्र के गांव खटाई स्थित मंदिर पर एक माह से रह रहे थे और पूजा अर्चना करते थे। वे यहां पर मंदिर निर्माण का कार्य भी करा रहे थे।
रात में सोते समय सीने में मारी गोली
मंगलवार रात मंदिर में सोते समय उनके सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुजारी के पास से नोटों से भरा बैग गायब है। आज मंदिर में बन रहे कमरे पर लिंटर पड़ना था। जिसके लिए यह रकम एकत्रित की गई थी। आशंका है कि रुपए लूटने के लिए पुजारी की हत्या की गई है।
काफी समय से धार्मिक कार्य में लगे थे
महंत सतपाल सिंह आर्मी से सेवानिवृत्त होने के बाद धार्मिक कार्यों में लगे थे। इससे पहले वे कई मंदिरों का निर्माण कार्य कर चुके हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में एसपी सिटी का कहना है कि लूट के बिंदु पर जांच की जा रही है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें