Move to Jagran APP

भाजपा की विचारधारा छोड़ मस्जिद चले गए मोदी : प्रवीण तोगड़िया

बिजनौर में अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को छलावा बताते हुए उन पर तंज कसे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 10:24 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 10:24 PM (IST)
भाजपा की विचारधारा छोड़ मस्जिद चले गए मोदी : प्रवीण तोगड़िया
भाजपा की विचारधारा छोड़ मस्जिद चले गए मोदी : प्रवीण तोगड़िया

बिजनौर : अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा, मोदी भाजपा की विचारधारा को छोड़कर मस्जिद चले गए। वह राम के वकील बनकर सत्ता में आए थे और मुसलमानों के बन गए। राम मंदिर के नाम पर ¨हदू समाज को धोखा दिया है। एससी, एसटी एक्ट संसद के माध्यम से पास कर सकते हैं तो फिर राममंदिर के निर्माण के लिए कोर्ट का मुंह क्यों देख रहे हैं?

loksabha election banner

वह सोमवार को जजी चौराहे के पास स्थित एक मंडप में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा, मोदी को ¨हदुत्व विचारधारा के साथ सत्ता में भेजा था। वह कांग्रेसी विचारधारा के हो गए। कांग्रेस मुक्त करने वाले मोदी ने भाजपा में रीता बहुगुणा को लाने के बाद मस्जिद जाकर कांग्रेसी विचारधारा ग्रहण कर ली। सत्ता के संघर्ष के दौरान मोदी को गुजरात में उनकी सब्जी अच्छी लगती थी, अब नवाज शरीफ की लगती है। आजादी के बाद पटेल ने तीन साल में सोमनाथ मंदिर बनवा दिया था, लेकिन मोदी चार साल में राम जी का तंबू भी नहीं हटवा पाए। कोर्ट के एससीएसटी एक्ट के मामले में आए आदेश को पलटने के लिए संसद में बल पास करा दिया जाता है। फिर राम मंदिर में कोर्ट के आदेश का इंतजार क्यों है? नरेंद्र मोदी व भाजपा सिर्फ राम के नाम की रोटी खा रही है। उन्होंने कहा कि सवाल राम मंदिर का नहीं है। वह तो कहीं और बन जाएगा। सवाल राम जन्मभूमि का है। ¨हदुओं के गौरव व सम्मान से जुड़ा है। राम मंदिर तोड़ने वाली विचारधारा का है। तोगड़िया ने कहा कि मोदी भाजपा ने चार साल में बेरोजगारी, महंगाई व ¨हदुओं को धोखे के सिवा कुछ नहीं दिया है। इस बार जनता इसका जवाब देगी। सदियों से ¨हदू सम्मान के लिए लड़ता रहा है। इस बार वह सम्मान बचाने के लिए 21 अक्टूबर से लखनऊ से अयोध्या के लिए लाखों की संख्या में कूच करेंगे। इस बार ¨हदू सरकार बनाकर राम मंदिर पूरा किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल कमल, कृष्णा नंद सरस्वती, अंश जैतन्य महाराज, धर्मपाल राजपूत समेत सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। नई पार्टी बनाने का इशारा कर गए तोगड़िया

प्रवीण तोगड़िया राजनीति में नई सियासत की शुरुआत करने का इशारा कर गए। उन्होंने अबकी बार, ¨हदुओं की सरकार का नारा लगाया। नई पार्टी की बनाने की सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई रास्ता नहीं बचेगा, तो इस पर विचार किया जाएगा। फिलहाल अभी कोई एलान नहीं है। जल्द ही कोई निर्णय लिया जाएगा। ¨हदुओं के सम्मान में वह कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने उनका विरोध मोदी नहीं बल्कि उनकी विचारधारा का है। जब अटल जी उन्हें घर बैठा रहे थे, तब वह ढाल बनकर खड़े हुए थे। दशकों से मंदिर के नाम पर धोखा मिलता रहा। इसलिए अब ¨हदुओं की सरकार हर बार बनेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.