सड़क पर उतरी पुलिस, ली मनचलों की खबर
गुरुवार को सीओ राजकुमार ¨सह, कोतवाली प्रभारी दुर्गेश मिश्र के अलावा एंटी रोमियो स्क्वायड प्रभारी चंचल रानी के नेतृत्व में टीम ने शहर भर में विशेष अभियान चलाया। टीम ने स्कूल, कालेजों व बाजार के सड़कों पर पैदल मार्च किया।
चांदपुर: नगर में बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर पुलिस आखिरकार गंभीर हो ही गई। गुरुवार को सीओ व कोतवाल के नेतृत्व में एंटी रोमियो स्क्वायड और पुलिस की टीम नगर की सड़क पर उतर आई। उन्होंने स्कूल, कालेजों व बाजार में घूमने वाले रोड साइड रोमियो व मनचलों की जमकर खबर ली।
पिछले दिनों एकाएक शहर में छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ गई। जिसे लेकर लोगों ने एंटी रोमियो स्क्वायड टीम व पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। साथ ही मनचलों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग की। गुरुवार को सीओ राजकुमार ¨सह, कोतवाली प्रभारी दुर्गेश मिश्र के अलावा एंटी रोमियो स्क्वायड प्रभारी चंचल रानी के नेतृत्व में टीम ने शहर भर में विशेष अभियान चलाया। टीम ने स्कूल, कालेजों व बाजार के सड़कों पर पैदल मार्च किया। स्कूल की छुट्टी के समय पुलिस बेहद सतर्क रही। साथ ही ट्रिपल राइ¨डग करने वालों को सख्त हिदायत देकर छोड़ा। पुलिस के अभियान को देखकर मनचलों की टोली भागती दिखी। कन्या इंटर कालेजों के आसपास के दुकानदारों से पुलिस को छेड़छाड़ की घटना करने वालों की सूचना देने के लिए कहा। सीओ ने बताया कि शहर में छात्राओं, महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सजग है।