लॉकडाउन का लेकर चौकसी, 29 और जमाती मिले
जलालाबाद में अंडमान निकोबार की जमात के 11 सदस्यों समेत 13 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। ये सभी लोग निजामुद्दीन तब्लीगी मरकज दिल्ली में शामिल हुए थे। जलालाबाद में अंडमान निकोबार की जमात के 11 सदस्यों समेत 13 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। ये सभी लोग निजामुद्दीन तब्लीगी मरकज दिल्ली में शामिल हुए थे।
बिजनौर, जेएनएन। पुलिस प्रशासन ने जमातियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। सोमवार को 41 जमाती मिले हैं। इनमें नजीबाबाद क्षेत्र में 13 अंडमान निकोबार और 12 गुजरात के रहने वाले हैं। वहीं 16 जमाती नगीना क्षेत्र में मिले हैं। सभी नगीना के रहने वाले हैं। चूंकि सभी जमाती मरकज से आए थे, इसलिए सभी को जांच के बाद प्रशासनिक क्वारंटाइन सेंटरों में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं मरकज के जमातियों का आंकड़ा 412 के पार पहुंच गया है। लगातार इनकी संख्या बढ़ रही है। उधर, लॉकडाउन को लेकर पुलिस की सतर्कता रही। पुलिस चौराहों पर तैनात रही। वाहनों के चालान भी किए गए। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
जिले में लॉकडाउन का 13वां दिन रहा। लॉकडाउन को लेकर पुलिस चौराहों पर गश्त करती रही। इस दौरान एनाउंस कर घरों में रहने की नसीहत दी गई। पुलिस ने बेवजह सड़क पर निकले वाहनों का चालान किया। पुलिस ने मस्जिदों और मदरसों की जांच की गई। जमातियों के बारे में जानकारी की गई। पुलिस ने लगातार सर्च ऑपरेशन चला रखा है। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, सोमवार को पुलिस ने नगीना के विभिन्न मोहल्लों में जांच कराई गई। जांच में 16 लोग मिले। सभी विभिन्न जमात से शामिल होकर आए थे। जमाती पहाड़ी दरवाजा, पुरैनी, अलीपुरा जट के रहने वाले हैं। सभी को सैनिटाइज किया गया और मास्क पहनाए गए। इसके बाद उनकी मेडिकल जांच की गई। सीएचसी प्रभारी नवीन कुमार ने सभी का मेडिकल जांच की। जांच के बाद उन्हें अफजलगढ़ के क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया है। वहीं रविवार को मिले दस जमातियों को भी नगीना से अफजलगढ़ सेंटर भेजा गया है। सीओ अर्चना सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
गुजरात और अंडमान के 25 जमाती मिले
जलालाबाद क्षेत्र में मस्जिद में अंडमान निकोबार से आई जमात के काफी लोग ठहरे हुए हैं। एसडीएम संगीता एवं सीओ प्रवीण कुमार सिंह के निर्देश पर सोमवार को स्थानीय पुलिस ने जलालाबाद पहुंचकर अंडमान निकोबार निवासी 13 जमाती मिले। उनकी जांच कराई गई। स्क्रीनिग कर उन्हें राजकीय आइटीआइ समीपुर में क्वारंटाइन में भेज दिया गया। जमाती 19 फरवरी को अंडमान निकोबार से निकले थे। उन्हें अगले चार महीने अलग-अलग जगहों पर पहुंचना था। वे एक मार्च को निजामुद्दीन तब्लीगी मरकज में शामिल हुए थे और 23 मार्च को जलालाबाद पहुंचे थे। वहीं, रविवार को देरशाम क्षेत्र के गांव करमसखेड़ी में ठहरी गुजरात की जमात में शामिल 12 लोगों को पकड़कर राजकीय आइटीआइ समीपुर में क्वारंटाइन किया गया। 26 दिसंबर को गुजरात से चली जमात में कई दिन से यहां ठहरी हुई थी।
एसडीएम ने बताया कि निजामुद्दीन तब्लीगी मरकज दिल्ली से लौटे लोगों के अलावा देश-विदेश में घूमने वाले जमातियों को सर्च किया जा रहा है। क्वारंटाइन किए लोगों के लिए तहसील में तैयार कर भोजन भेजा जा रहा है। लोगों की संख्या बढ़ने पर जल्द ही आइटीआइ परिसर में ही रसोई की व्यवस्था की जाएगी।