जमातियों की तलाश में घर-घर चला सर्च अभियान
नगर का एक जमाती कानपुर में कोरोना पॉजिटीव मिलने से पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इसके मद्देनजर जहां प्रशासन की मौजूदगी में पीड़ित के परिजनों को उनके ही मकान में क्वारंटाइन किया गया। वहीं पुलिस ने नगर से गए जमातियों के घरों पर सर्च अभियान चलाया।
बिजनौर, जेएनएन। नगर का एक जमाती कानपुर में कोरोना पॉजिटीव मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। जहां पीड़ित के परिजनों को उनके ही मकान में क्वारंटाइन किया गया। वहीं, पुलिस ने नगर से गए जमातियों के घरों पर सर्च अभियान चलाया। साथ ही उनके परिजनों से जानकारियां भी जुटाई। उनके परिजनों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
मोहल्ला काजीजादगान का एक युवक जमाती जत्थे के साथ दिल्ली से कानपुर जमात में गया था। वहां क्वारंटाइन होने के बाद उसकी जांच हुई तो वह कोरोना पॉजिटिव मिला। राहत की बात यह रही कि दिल्ली से यहां उसके आने बात सामने नहीं आई। रात में पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम स्थित कोरोना पीड़ित के घर पहुंची और उसके परिजनों से पूछताछ की।
मंगलवार को पुलिस ने नगर के अलग-अलग मोहल्लों से जमातियों के घरों पर सर्च अभियान चलाया और परिजनों से उनके बारे में पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है कि नगर से तकरीबन 18 जमाती बाहर गए हुए हैं। सभी के घरों पर पुलिस की नजर है।