Move to Jagran APP

ओवरलोड वाहन नगर से गुजरे, लगा जाम

नजीबाबाद नगर में प्रतिबंधित मार्ग से ओवरलोड खनन वाहनों का आवागमन जारी है। ओवरलोड वाहन जाम का कारण तो बन रहे हैं साथ ही फ्लाईओवर की सेहत भी बिगाड़ रहे हैं। पुलिस ने ओवरलोड वाहनों का चालान किया तो खनन वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस की कार्रवाई से बचते हुए खनन वाहन वापस लौट गए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Apr 2021 05:16 AM (IST)Updated: Wed, 21 Apr 2021 05:16 AM (IST)
ओवरलोड वाहन नगर से गुजरे, लगा जाम
ओवरलोड वाहन नगर से गुजरे, लगा जाम

जेएनएन, बिजनौर। नजीबाबाद नगर में प्रतिबंधित मार्ग से ओवरलोड खनन वाहनों का आवागमन जारी है। ओवरलोड वाहन जाम का कारण तो बन रहे हैं साथ ही फ्लाईओवर की सेहत भी बिगाड़ रहे हैं। पुलिस ने ओवरलोड वाहनों का चालान किया तो खनन वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस की कार्रवाई से बचते हुए खनन वाहन वापस लौट गए।

loksabha election banner

उत्तराखंड राज्य से खनन सामग्री लेकर नगर के प्रतिबंधित मार्ग से ओवरलोड वाहन गुजर रहे हैं। प्रशासन ने जाम की समस्या से निपटने के लिए भारी एवं खनन वाहनों का नगर के बाहर से रूट तय किया है। शनिवार व रविवार को लाकडाउन व सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते नगर में लोगों का आवागमन कम रहा है। खाली सड़कों को देखकर खनन के ओवरलोड वाहन भी प्रतिबंधित मार्ग से गुजरने लगे।

मंगलवार को मालगोदाम क्षेत्र व रोडवेज डिपो क्षेत्र से खनन वाहनों के गुजरने से जाम की स्थिति बन गई है। पुलिस ने ओवरलोड खनन वाहन पर कार्रवाई करते हुए उनका चालान किया। जिससे खनन वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस की कार्रवाई से बचते हुए खनन वाहन उल्टे पांव लौट गए। उधर, कोटद्वार दिशा से आने वाले ओवरलोड खनन वाहनों से भारत फ्लाईओवर और डबल फाटक फ्लाईओवर की सेहत बिगड़ रही है। फ्लाईओवर पर कई जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। अशोक, मोनू, सुरेश, राहुल, अमित व शुएब आदि नागरिकों ने प्रशासन से फ्लाईओवर से ओवरलोड खनन वाहनों के गुजरने पर रोक लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इसकी कई बार शिकायत अधिकारियों से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.