Move to Jagran APP

मुखौटा पहनकर किसानों को बहका रहा विपक्ष: मोहित बेनीवाल

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को किसान संवाद सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि मोहित बेनीवाल ने कहा कि विपक्ष किसानों का मुखौटा पहनकर उन्हें बहकाने में लगा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 11:46 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 11:46 PM (IST)
मुखौटा पहनकर किसानों को बहका रहा विपक्ष: मोहित बेनीवाल
मुखौटा पहनकर किसानों को बहका रहा विपक्ष: मोहित बेनीवाल

बिजनौर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को किसान संवाद सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि विपक्ष किसानों का मुखौटा पहनकर उन्हें बहकाने में लगा है। मंदिर का मुद्दा हो या फिर धारा 370 सभी को भाजपा ने पूरा करके दिखाया है। उन्होंने किसानों से किसी के बहकावे में न आने का आह्वान किया।

loksabha election banner

बास्टा के गांधी के इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोहित बेनीवाल ने विपक्ष दलों पर खूब तंज कसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए ही कोई नया चेहरा नहीं है। सपा व अन्य सरकारों में प्रदेश का हाल सभी ने देखा। गुंडागर्दी, लूट व महिलाओं का उत्पीड़न हुआ। प्रदेश में भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हालात बदल चुके हैं। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया। किसान और जवानों की स्थिति बहुत बदली है। उन्होंने मंच से जय जवान जय किसान का नारा दिया। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर ने कहा कि कुछ लोग किसानों को गुमराह करने में लगे हैं। किसानों को अब जागने की जरूरत है। इस अवसर पर विधान सभा क्षेत्र प्रभारी डा. वीरपाल निर्वाल, विधायक कमलेश सैनी, जिपं अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, कविता चौधरी ने संबोधित किया। अध्यक्षता राम सिंह व संचालन संचालन सुधींद्र सिंह ने किया।

अरुणाचल प्रदेश के अतिथियों ने विद्यार्थियों को दिए टिप्स

संवाद सहयोगी, बिजनौर : माडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर में अरुणाचल प्रदेश से आए अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथि एलिजाबेथ रीवा, अगमदुई ने छात्रों के साथ अपने यहां की बातें साझा की और उन्हें टिप्स दिए। अतिथियों ने अपने प्रदेश अरुणाचल प्रदेश खूबियां और परंपराएं बताईं। कार्यक्रम में अतिथि एलिजाबेथ रीवा, अगमदुई तथा बैंक के मैनेजर वंशंज दिनेश शामिल रहे। अंत में प्रधानाचार्या डा. सीमा विश्वास ने अतिथि का विद्यालय में आकर छात्रों को जानकारी देने के लिए आभार प्रकट किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.