Move to Jagran APP

नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष का निकाला रोड शो

बिजनौरजेएनएन। शेरबाज पठान के कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मुख्यालय आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनका रोड शो निकाला। गुरुवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी नुमाइश ग्राउंड पहुंचे जहां से शेरबाज पठान का कार्यालय तक रोड शो निकाला।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 09:24 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 09:24 PM (IST)
नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष का निकाला रोड शो
नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष का निकाला रोड शो

नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष का निकाला रोड शो

loksabha election banner

बिजनौर,जेएनएन। शेरबाज पठान के कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मुख्यालय आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनका रोड शो निकाला। गुरुवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी नुमाइश ग्राउंड पहुंचे जहां से शेरबाज पठान का कार्यालय तक रोड शो निकाला। पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश ही में कार्य किया है। देश का विकास किया है। कांग्रेस ने हमेशा देशवासियों को एकजुट रखने की बात कही है, इसके विपरीत भाजपाई हमेशा तोड़ने की बात करते है। कांग्रेस ने हमेशा सभी वर्ग के लोगों को सम्मान दिया है। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को भी पार्टी में सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस की नीति जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी नसीब पठान ने की। संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह ने किया। रोड शो एवं बैठक में सुधीर पाराशर, विक्रम सिंह, विनोद तोमर, मीनू गोयल, नजाकत अलवी, मुनीश त्यागी, पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम, हुमायूं बेग, डा.अश्वनी कुमार आदि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.