Move to Jagran APP

समस्याओं को लेकर ईओ को सौंपा ज्ञापन

गुरुवार को नगर पालिका परिसर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (तोमर गुट)के पदाधिकारियों ने बताया कि नगर में सड़क किनारे कई स्थानों पर मिट्टी के ढेर लगे हैं। इससे किसानों को अपने वाहनों से गन्ना लाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 08:23 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 08:23 PM (IST)
समस्याओं को लेकर ईओ को सौंपा ज्ञापन
समस्याओं को लेकर ईओ को सौंपा ज्ञापन

संवाद सूत्र, स्योहारा : गुरुवार को नगर पालिका परिसर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (तोमर गुट)के पदाधिकारियों ने बताया कि नगर में सड़क किनारे कई स्थानों पर मिट्टी के ढेर लगे हैं। इससे किसानों को अपने वाहनों से गन्ना लाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मुख्य मार्ग, शिवाजी मार्केट और मिल चौराहा सहित अधिकांश स्थानों पर अतिक्रमण बड़ी समस्या बन चुकी है। जिससे जाम की समस्या रहती है और किसानों के गन्ने के वाहन जाम में फंसे रहते हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि अलाव के लिए सूखी लकड़ी नहीं भेजी जा रही है। उन्होंने विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन ईओ एपी पांडेय को सौंपकर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में मंडल उपाध्यक्ष हाजी परवेज अख्तर, नगराध्यक्ष चौधरी आरिफ शामिल रहे। परमब्रह्म ही है जीव आत्माओं का स्वामी

loksabha election banner

बिजनौर: बाबा फुलसंदे वालों ने महादेवपुरम में राजीव चौधरी के आवास पर प्रवचन के दौरान कहा कि वेदों में गणपति को परमात्मा कहा गया है। सभी देवताओं और मनुष्यों की जीव आत्माओं का स्वामी परमब्रह्म ही है। गणाधीश सभी जीवों का ईश्वर है।

बाबा फुलसंदे वालों ने कहा कि भारतवर्ष में राजाओं को भी गणपति कहा गया है। इसका प्रमाण हम मंदिरों में देखते हैं, जहां भगवान गणपति विराजमान है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के नायक को चतुर्भुजी होना चाहिए। राज्य में ब्राह्मण तत्व, शिक्षा दीक्षा सभी प्रजनों में विस्तार होना चाहिए। सभी में शारीरिक बल क्षत्रियों समान होना चाहिए। हाथी का मस्तक महान बुद्धि का प्रतीक है। राजा को विशाल बुद्धि वाला होना चाहिए। राजा को कमजोर का तिरस्कार नहीं करना चाहिए। गणपति का रहस्यात्मक रूप है। उन्होंने कहा कि चुनाव राष्ट्र यज्ञ है। राष्ट्र के निर्माण के लिए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। चौधरी सत्यवीर ने बताया कि 40 दिन का निर्जल शरद व्रत 21 जनवरी से शुरू होकर शिवरात्रि एक मार्च को पूर्ण होगा। इस मौके पर चौधरी सत्यवीर, देशराज चौधरी, सुरेश पाल, अनिल कश्यप, वीर सिंह, खेम सिंह, अजयवीर, ललित चौधरी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.