Move to Jagran APP

साप्ताहिक लाकडाउन में बंद रहा बाजार

कोरोना के चलते शनिवार को साप्ताहिक लाकडाउन रहा। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर दुकानें बंद रही। हालांकि लोग आवश्यक सामान खरीदने के लिए शहर की ओर रुख किया। सड़कों पर आवाजाही रही। पुलिस ने कई जगह चेकिग अभियान चलाकर दो लाख का जुर्माना वसूला। शास्त्री चौक पर चेकिग अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Jun 2021 11:20 AM (IST)Updated: Sun, 06 Jun 2021 11:20 AM (IST)
साप्ताहिक लाकडाउन में बंद रहा बाजार
साप्ताहिक लाकडाउन में बंद रहा बाजार

जेएनएन, बिजनौर। कोरोना के चलते शनिवार को साप्ताहिक लाकडाउन रहा। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर दुकानें बंद रही। हालांकि लोग आवश्यक सामान खरीदने के लिए शहर की ओर रुख किया। सड़कों पर आवाजाही रही। पुलिस ने कई जगह चेकिग अभियान चलाकर दो लाख का जुर्माना वसूला। शास्त्री चौक पर चेकिग अभियान चलाया गया।

loksabha election banner

कोरोना महामारी के चलते शनिवार को साप्ताहिक लाकडाउन रहा। शासन की ओर से शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है। आदेश के चलते शनिवार को मेडिकल स्टोर, सब्जी और परचून की दुकानें ही खुलीं। दोपहर तक सामानों की खरीदारी के लिए आवाजाही काफी रही। सिविल लाइन पर लोग घर से निकले। दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने देर शाम गश्त करती रही। खुली दुकानों को बंद कराया। दो लाख का जुर्माना, पुलिस ने काटे चालान

एसपी के आदेश पर जिलेभर में चेकिग अभियान चलाया। हर थाना क्षेत्र में चेकिग की गई। बेवजह बाहर निकले लोगों के चालान किए गए। वाहनों को सीज किया गया। शास्त्री चौक पर शहर कोतवाल राधेश्याम ने चेकिग की। वाहन चालकों को फटकार भी लगाई। बिना मास्क के घूमने वालों का चालान कर जुर्माना लगाया। जिलेभर में तीन सौ चालान कर दो लाख का जुर्माना वसूला। एसपी सिटी प्रवीण रंजन ने बताया कि लाकडाउन का पालन नहीं करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। दो दिन लोग आवश्यक कार्य से ही बाहर निकले। नौ स्थानों को किया गया सैनिटाइज

साप्ताहिक लाकडाउन के चलते शनिवार को दमकल विभाग की गाड़ियों और नगर पालिका के टेंडरों ने सैनिटाइज किया। सड़कों पर भी सैनिटाइज का छिड़काव किया गया। इस दौरान नौ स्थानों पर सैनिटाइज किया गया। दमकल की गाड़ियों ने साकेत कालोनी, रोडवेज बस स्टैंड, इस्लामपुर दास, तरंग अल्ट्रासाउंड सेंटर समेत कई अस्पतालों को सैनिटाइज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.