श्रीराम के आदर्शों को अपनाने की सीख
बिजनौर जेएनएन। नगर के राम लीला मैदान में भगवान राम लीला के मंचन का शुभारंभ किया गया। इस द
बिजनौर, जेएनएन। नगर के राम लीला मैदान में भगवान राम लीला के मंचन का शुभारंभ किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ भगवान राम के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का प्रण लिया।
गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्योहारा में राम लीला का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि कोरोना महामारी के चलते पहले की तरह बड़े आयोजन इस बार नहीं हो रहे हैं। सोमवार रात सरकारी गाइड लाइन का पालन करते हुए रामलीला मैदान में रामलीला का शुभारंभ किया गया। व्यापारी नेता अरुण कुमार वर्मा ने पूजा-अर्चना के साथ मंचन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रामलीला मंचन से समाज में भगवान राम के आदर्श और उनके जीवन के अमूल्य प्रकाश को पहुंचाने में मदद मिलती है। उन्होंने सभी भक्तों से भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए सफलता के मार्ग पर अग्रसर होने को प्रेरित किया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के संरक्षक पृथ्वीराज सिंह त्यागी, रंजन प्रताप त्यागी, अध्यक्ष राजवीर सिंह त्यागी, राजपाल प्रजापति, नीटू जोशी, समाजसेवी संजय जैन, चौधरी फईमुरहमान, पालिका ईओ एपी पान्डेय, मुकेश रस्तोगी, शशांक विश्नोई, डा. यगदत्त गौड़, सुनील शर्मा और सन्तोष त्यागी आदि उपस्थित रहे।