Move to Jagran APP

विश्वस्तरीय पुस्तक में छपी जसवंत की काव्य रचना

काव्य सृजन के क्षेत्र में उभरती युवा प्रतिभा की काव्य रचना ब्रिटिश संस्था के काव्य संग्रह में प्रकाशित की गई है। विश्व के 1121 प्रतिभागियों में से एक नजीबाबाद के जसवंत सिंह की काव्य रचना पुस्तक में प्रकाशित किए जाने पर उन्हें ब्रिटिश संस्था द्वारा सर्टिफिकेट जारी किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 09:46 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 09:46 PM (IST)
विश्वस्तरीय पुस्तक में छपी जसवंत की काव्य रचना
विश्वस्तरीय पुस्तक में छपी जसवंत की काव्य रचना

बिजनौर, जेएनएन। काव्य सृजन के क्षेत्र में उभरती युवा प्रतिभा की काव्य रचना ब्रिटिश संस्था के काव्य संग्रह में प्रकाशित की गई है। विश्व के 1121 प्रतिभागियों में से एक नजीबाबाद के जसवंत सिंह की काव्य रचना पुस्तक में प्रकाशित किए जाने पर उन्हें ब्रिटिश संस्था द्वारा सर्टिफिकेट जारी किया गया। इससे पहले उच्चस्तरीय वेबिनार में प्रतिभाग कर जसवंत सिंह को गजल श्री का पुरस्कार भी मिल चुका है।

loksabha election banner

गांव हुसैनाबाद उर्फ दौलताबाद निवासी जसवंत सिंह ने वर्ष 2019-2020 आचार्य श्री महाप्रज्ञ की शताब्दी वर्ष में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। जिसमें विश्व के अलग-अलग देशों से 1121 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में जसवंत सिंह की काव्य रचना का चयन हुआ। जसवंत सिंह की यह रचना यूरोप महाद्वीप के ब्रिटेन से छपने वाली पुस्तक द ब्रिटिश व‌र्ल्ड रिकॉ‌र्ड्स में प्रकाशित की गई। यह उपलब्धि हासिल करने पर जसवंत सिंह को ऑनलाइन सर्टिफिकेट भेजा गया है। गौरतलब है कि साहित्य एवं सामाजिक संस्था प्रेरणा परिवार की ओर से जसवंत सिंह को गजल श्री सम्मान से नवाजा गया था। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते देश में लगे लॉकडाउन के दौरान भी जसवंत सिंह ने करीब 50 ऑनलाइन बेविनार में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर ऑनलाइन कई प्रमाण प्राप्त किए। एनआइआइटी के शिक्षक जसवंत सिंह ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और शुभचितकों से मिल रहे प्रोत्साहन को दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.