गर्मी और उमस के तेवर ने उड़ाए होश
पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच गुरुवार शाम भले ही मौसम ने करवट बदल ली थी।
बिजनौर, जेएनएन। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच गुरुवार शाम भले ही मौसम ने करवट बदल ली थी। लेकिन गर्मी का प्रकोप अधिक कम नहीं हुआ। शुक्रवार को ही गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया था। लेकिन, शनिवार को गर्मी ने फेर तेवर दिखाए दिए। दिन में तापमान एक बार फिर 42 के आसपास पहुंच गया। बता दें कि गुरुवार को गर्मी के बीच अचानक मौसम बदल गया था। आसमान में बादल छा जाने के साथ आंधी और बारिश हुई थी। लेकिन, चंद घंटे बाद ही एक बार फिर गर्मी सितम ढाने लगी थी। शुक्रवार के बाद शनिवार को सूरज बढ़ने के साथ-साथ एक बार फिर गर्मी और उमस बढ़ गई। दोपहर में सूरज के तेवर तल्ख रहे तो उमस भी महसूस हुई। दोपहर से शाम तक तापमान 42 के ऊपर ही रहा। जिससे दोपहर में महिलाएं व युवतियां चेहरे पर कपड़ा बांधकर गुजरती दिखाई दी।
संसू, नगीना : कृषि अनुसंधान मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के अनुसार सुबह के समय न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस व आद्रता 76 प्रतिशत एवं दोपहर के समय अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस व आद्रता 27 प्रतिशत रिकार्ड की गई। भीषण गर्मी का असर मनुष्य पर ही नहीं पशु पक्षियों पर भी साफ दिखाई देने लगा है।