Move to Jagran APP

खिचड़ी बांट कर मनाया मकर संक्रांति पर्व

जासं, बिजनौर : समाजसेवी संगठनों ने रविवार को मकर संक्रांति पर्व परम्परागत तरीके से मनाया गय

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jan 2018 05:40 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jan 2018 05:40 PM (IST)
खिचड़ी बांट कर मनाया मकर संक्रांति पर्व
खिचड़ी बांट कर मनाया मकर संक्रांति पर्व

जासं, बिजनौर : समाजसेवी संगठनों ने रविवार को मकर संक्रांति पर्व परम्परागत तरीके से मनाया गया। इस मौके पर खिचड़ी, मूंगफली एवं रेवड़ी वितरित की गई। काफी संख्या मे श्रद्धालुओं ने बैराज गंगा पर स्नान किया।

loksabha election banner

नारी शक्ति संगठन की ओर से ग्राम बक्शीवाला में मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। संगठन की अध्यक्ष पूनम गोयल ने मकर संक्रांति पर्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शारदा चौधरी, मंत्री संध्या गुप्ता, कल्पना अग्रवाल, मधु, अनीता गर्ग, कोषाध्यक्ष नीता गुप्ता, संगीता शर्मा, महिमा कौशिक, यशोदा खन्ना, बबीता एवं अलका गुप्ता आदि ने सहयोग दिया। दूसरी ओर एकल अभियान अंचल नजीबाबाद की ओर से डीएवी इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार बबली रहे। मुख्य वक्ता एवं ग्राम स्वराज मंच प्रमुख अनुज शर्मा ने कहा कि मकर संक्रांति ¨हदू धर्म की समरसता का प्रतीक है। हम सभी को जाति भेद से मुक्त होकर केवल ¨हदू होने पर गर्व कराना चाहिए एवं संगठित होकर रहना चाहिए। विहिप के विभाग मंत्री जितेंद्र चौधरी ने ¨हदू धर्म के पौराणिक इतिहास के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला समिति की अध्यक्ष अनुराधा राजपूत, प्रियंका, महिमा कौशिक, सुनील राजपूत, नीटू, इंदु, डा. राजेंद्र शर्मा, विपुल शर्मा, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन राजवीर ¨सह ने किया। उधर मकर संक्रांति के मौके पर श्रद्धालुओं ने बैराज गंगा घाट पर स्नान कर पूजा अर्चना की एवं दान कर पुण्य कमाया।

धामपुर : रविवार को मकर संक्रांति के अवसर पर शिवनगर कालोनी में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने घर-परिवार व समाज में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान डा.एनपी ¨सह, डा.नरेंद्र ¨सह, सुरेंद्र ¨सह, महेंद्र ¨सह, तौला ¨सह, सरोजबाला, उर्मिला देवी, हेमलता आदि मौजूद रहे।

सरस्वती विद्या मंदिर के संयोजन में द्रोपदी देवी मंदिर में मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। इस दौरान अमर ¨सह, महंत राजेश्वर प्रसाद भारद्वाज, राजीव शर्मा, विशाल वर्मा, चमन सिह, सुधीर सक्सेना, योगेश कुमार, ओमेंद्र शर्मा, चंद्रभान ¨सह आदि मौजूद रहे।

स्योहारा : गांव लांबाखेड़ा स्थित शिव मंदिर मे मकर संक्रांति पर्व पर भंडारा किया गया। इस दौरान डा.मनोज वर्मा, डा. लिपिसेन वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख रश्मि वर्मा, राजीव वर्मा, डा. यज्ञदत्त गौड़, डा. विनीत देवरा, मुकेश रस्तोगी, रजत रस्तौगी, डा. शैलेंद्र ¨सह, सुरेंद्र प्रजापति, मनोज छाबड़ा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.