34 साल बाद गजेंद्र बने बार एसोसिएशन अध्यक्ष
जेएनएन बिजनौर। बार एसोसिएशन धामपुर के पांच पदों के लिए चुनाव गुरुवार को संपन्न कराए गए ज
जेएनएन, बिजनौर। बार एसोसिएशन धामपुर के पांच पदों के लिए चुनाव गुरुवार को संपन्न कराए गए, जबकि इससे पहले एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत तीन पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए गए थे। इसके अलावा 28 अगस्त को तहसील परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। गजेंद्र सिंह करीब 34 साल बाल फिर से अध्यक्ष बने हैं।
गुरुवार को तहसील परिसर में एल्डर्स कमेटी बार एसोसिएशन के तत्वावधान में बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव के लिए 153 पंजीकृत सदस्य थे, जिनमें से 149 ने मतदान किया। मतदान कराने के लिए एल्डर्स कमेटी चेयरमेन रंजीत कुमार एडवोकेट व सदस्य योगेंद्र पाल सिंह, अरुण कुमार और सुरेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया था। सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान हुआ, जिसके बाद मतगणना हुई, करीब साढ़े पांच बजे रिजल्ट घोषित हुआ। इसमें लोकेन्द्र पाल सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कमलवीर सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश कुमार सचिव, खेमचंद सहसचिव, प्रसून सिसौदिया कोषाध्यक्ष पद पर विजयी हुए हैं। इससे पूर्व 20 नवंबर को गजेन्द्र सिंह अध्यक्ष, कमल सिंह सहसचिव प्रशासन तथा कुलवीर सिंह सहसचिव लाइब्रेरियन निर्विरोध चुन लिए गए थे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ने बताया कि वे 34 साल बाद अध्यक्ष बने हैं, इससे पहले वर्ष 1986 में वे अध्यक्ष रहे थे। उन्होंने बताया कि आगामी 28 अगस्त को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन तहसील सभागार में किया जाएगा।