मादा हाथी ने रोका कर्मचारियों की बस का रास्ता
बांध रोड़ पर शहीद स्मारक के निकट मादा हाथी ने कर्मचारियों की बस का रास्ता रोक दिया। चालक ने वैकल्पिक मार्ग से बस में सवार कर्मचारियों को बांध तक पहुंचाया। कालागढ़ बांध पर कार्यरत कर्मचारियों को शिफ्ट डयूटी पर बांध पर लेकर जा रही बस का रास्ता एक मादा हाथी ने रोक दिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 05:58 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 05:58 PM (IST)
बिजनौर, जेएनएन। बांध रोड़ पर शहीद स्मारक के निकट मादा हाथी ने कर्मचारियों की बस का रास्ता रोक दिया। चालक ने वैकल्पिक मार्ग से बस में सवार कर्मचारियों को बांध तक पहुंचाया। कालागढ़ बांध पर कार्यरत कर्मचारियों को शिफ्ट डयूटी पर बांध पर लेकर जा रही बस का रास्ता एक मादा हाथी ने रोक दिया। मादा हाथी को देखते हुए चालक ने होशियारी दिखाई और बस को वैकल्पिक मार्ग से टावर हाउस तक पहुंचाया। बस में सवार कई यात्रियों ने अक्सर रास्ते में जंगली जानवरों के आने की पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें