Move to Jagran APP

प्रदर्शन में शामिल होने के लिए किसान दिल्ली रवाना

दिल्ली में हो रहे किसानों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए स्थानीय किसान और भाकियू कार्यकर्ता भी रवाना हुए हैं। मंगलवार को भाकियू ब्लाक अध्यक्ष के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने अफजलगढ़ में भी प्रदर्शन करते हुए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 10:18 PM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 10:18 PM (IST)
प्रदर्शन में शामिल होने के लिए किसान दिल्ली रवाना
प्रदर्शन में शामिल होने के लिए किसान दिल्ली रवाना

जेएनएन, बिजनौर। दिल्ली में हो रहे किसानों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए स्थानीय किसान और भाकियू कार्यकर्ता भी रवाना हुए हैं। मंगलवार को भाकियू ब्लाक अध्यक्ष के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने अफजलगढ़ में भी प्रदर्शन करते हुए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।

loksabha election banner

दिल्ली में हरियाणा और पंजाब के किसानों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन का समर्थन करते हुए स्थानीय किसानों और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अफजलगढ़ में प्रदर्शन किया। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता व किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। इससे पहले प्रदर्शन के दौरान दर्शन सिंह फौजी ने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों का विरोध इसलिए हो रहा है, क्योंकि यह दीर्घकाल में किसानों के हित में नहीं हैं। इतने विरोध को देखते हुए सरकार को किसानों के हित में कदम उठाना चाहिए और इन कानूनों को तुरंत वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा किह हरियाणा व पंजाब ही नहीं देशभर के किसान इसके विरोध में हैं और एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थानीय किसान भी दिल्ली पहुंचकर इस प्रदर्शन में भागीदारी करेंगे। दिल्ली रवाना होने वालों में दर्शन सिंह फौजी, बीरसिंह, गुरदीप सिंह, अजायब सिंह, राहुल, रक्षित, भूपेंद्र सिंह और बिरसा सिंह सहित दो दर्जन से अधिक किसान शामिल रहे।

रेलवे स्टेशन क्षेत्र में बांटे मास्क

नजीबाबाद: राष्ट्रीय युवा वाहिनी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने मास्क वितरित किए। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने नागरिकों को मास्क लगाने, शारीरिक दूरी पर अमल करने और हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोते रहने की सलाह दी।

राष्ट्रीय युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल पंडित, नगर अध्यक्ष पारस चौधरी के नेतृत्व कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन क्षेत्र में एकत्रित हुए। राष्ट्रीय युवा वाहिनी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन से गुजर रहे नागरिकों को मास्क वितरित किए। उन्होंने नागरिकों को कोरोना संक्रमण को गंभीरता से लेने की सलाह दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बदलते मौसम में संक्रमण के तेजी से फैलने की संभावना है। दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में कोरोना संक्रमण ने पुन: रफ्तार पकड़ी है। कोरोना संक्रमण को फिलहाल सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन पर अमल कर हराया जा सकता है। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष संदीप पांडे, नगर महामंत्री लवी वर्मा, नगर संयोजक अमनदीप सिंह, सिद्धार्थ बिश्नोई, हार्दिक अग्रवाल, हिमांशु तायल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.