Move to Jagran APP

गेहूं की फसल की कटाई में जुटे किसान

धामपुर क्षेत्र में गेहूं की फसल पक कर तैयार हो गई है। कुछ स्थानों पर किसानों ने फसल कटाई शुरू कर दी है लेकिन कुछ स्थानों पर बड़े किसानों को कटाई में दिक्कत सामने आ रही है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Apr 2020 09:44 PM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2020 09:44 PM (IST)
गेहूं की फसल की कटाई में जुटे किसान
गेहूं की फसल की कटाई में जुटे किसान

बिजनौर, जेएनएन। धामपुर क्षेत्र में गेहूं की फसल पक कर तैयार हो गई है। कुछ स्थानों पर किसानों ने फसल कटाई शुरू कर दी है, लेकिन कुछ स्थानों पर बड़े किसानों को कटाई में दिक्कत सामने आ रही है। धामपुर तहसील के रेहड़ क्षेत्र में बड़े किसान कंपाइन से फसल कटवाते हैं, लेकिन लॉकडाउन के चलते कंपाइन उपलब्ध नहीं होने पर उनकी फसल की कटाई शुरू नहीं हो सकी है। कुछ स्थानों पर मजदूर नहीं मिलने के कारण किसान अपने परिवार के साथ ही कटाई में व्यस्त हैं।

loksabha election banner

तहसील क्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर गेहूं की फसल पक कर तैयार हो गई है। कुछ स्थानों पर किसानों ने कटाई भी शुरू कर दी है। हालांकि इस बार मौसम ने किसानों का साथ नहीं दिया था और मार्च माह तक भी बारिश होती रही थी। जिससे कुछ स्थानों पर फसल पूरी तरह तैयार होने में थोड़ा समय और लगेगा, लेकिन जिन किसानों की फसल तैयार है, उन्होंने पिछले सप्ताह से ही फसल की कटाई शुरू कर दी है। धामपुर के ग्रामीणों क्षेत्र, स्योहारा, अफजलगढ़ और नहटौर आदि स्थानों पर किसान मजदूरों से कटाई कराते हैं। छोटे किसान अपने परिवार के साथ कटाई में व्यस्त हैं।

बड़े किसानों की कटाई शुरू नहीं

रेहड़ : कई स्थानों पर बड़े किसानों की गेहूं की फसल पक कर तैयार हैं। इनमें 50 बीघा से अधिक के किसान शामिल हैं, जो हर वर्ष कंपाइन की मदद से ही अपनी फसल कटवाते हैं। यहां कंपाइन पंजाब और उत्तराखंड की ओर से आती हैं, जिनसे किसान अपनी फसल कटवाते हैं। किसान जगविद्र सिंह, सोहन सिंह और सरदार बलजीत आदि का कहना है कि वह लॉकडाउन खुलने का इंतजार कर रहे हैं। कंपाइन उपलब्ध नहीं होने पर मजदूरों से कटाई करानी पड़ेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.