Move to Jagran APP

आग से किसान की आठ बीघा गेहूं की फसल जली

अफजलगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सलावत नगर में किसी शरारती तत्व ने एक किसान की गेहू की फसल में आग लगा दी। गुरुवार को किसान ने आठ बीघा गेहूं की तैयार फसल को कटवा कर खेत में एक स्थान पर रखा था। शुक्रवार को थ्रेसिग का कार्य होना था। किसान ने आपसी रंजिश के चलते आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Apr 2021 10:51 PM (IST)Updated: Fri, 30 Apr 2021 10:51 PM (IST)
आग से किसान की आठ बीघा गेहूं की फसल जली
आग से किसान की आठ बीघा गेहूं की फसल जली

जेएनएन, बिजनौर। अफजलगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सलावत नगर में किसी शरारती तत्व ने एक किसान की गेहू की फसल में आग लगा दी। गुरुवार को किसान ने आठ बीघा गेहूं की तैयार फसल को कटवा कर खेत में एक स्थान पर रखा था। शुक्रवार को थ्रेसिग का कार्य होना था। किसान ने आपसी रंजिश के चलते आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।

loksabha election banner

गांव सलावत नगर निवासी किसान शानू कुमार का गांव के बाहर खेत है। शानू ने बताया कि इस बार उसने आठ बीघा में गेहूं की फसल की थी, जो तैयार हो चुकी थी। गुरुवार को उसने मजदूरों से फसल कटवाकर खेत में ही इकट्ठा करके रखवा दी थी। शुक्रवार को थ्रेसिग का कार्य किया जाना था। किसान ने बताया कि शुक्रवार को जब वह खेत पर पहुंचा तो फसल जली पड़ी थी। उन्होंने आसपास के किसानों से इस बारे में जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। किसान ने गांव के किसी व्यक्ति पर आपसी रंजिश के चलते आग लगाने का आरोप लगाया है। शानू ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई और प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।

आंधी से आम को नुकसान, किसान चितित

गुरुवार देर शाम आई तेज हवा ने क्षेत्र में आम की फसल को नुकसान पहुंचाया। वहीं क्षेत्र में पकी पछेती गेहूं की फसल और खेत खलिहान में पड़े भूसे को भी नुकसान हुआ है। तेज हवाओं के कारण पेड़ों पर लगे कच्चे आम टूट कर गिर गए। जबकि गेहूं की फसल आंधी से बिछ गई। पिछले एक सप्ताह के भीतर तीसरी बार मौसम के बदलते मिजाज को देखकर किसान परेशान हैं। इस साल आम के पेड़ों पर फल अच्छे आए हैं। तेज आंधी ने आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। बागवानों की मानें तो जो आम टूटकर गिरा है, इससे थोड़ा नुकसान है, लेकिन अब आने वाले समय में पेड़ों पर आम बड़ा हो जाएगा। इसके बाद भी मौसम ने ऐसे ही सौतेला व्यवहार किया, तो ज्यादा नुकसान होगा। आम की फसल पर मौसम की मार को देखते हुए किसान काफी परेशान हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.