टैक्स वसूली कम होने पर ईओ ने जताई नाराजगी
धामपुर नगर पालिका परिषद में टैक्स की वसूली को लेकर ईओ सुभाष कुमार ने समीक्षा बैठक की जिसमें टैक्स वसूली निराशाजनक होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित लिपिक और वसूलीकर्ताओं को नोटिस भी जारी किए। ईओ ने जल्द ही टैक्स वसूली बढ़ाने और आम जनता को भी जागरूक करने के निर्देश दिए।
बिजनौर, जागरण टीम। धामपुर नगर पालिका परिषद में टैक्स की वसूली को लेकर ईओ सुभाष कुमार ने समीक्षा बैठक की, जिसमें टैक्स वसूली निराशाजनक होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित लिपिक और वसूलीकर्ताओं को नोटिस भी जारी किए। ईओ ने जल्द ही टैक्स वसूली बढ़ाने और आम जनता को भी जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही समय पर टैक्स जमा ना करने वालों पर जुर्माना लगाने की भी बात कही।
नगर पालिका परिषद धामपुर में बुधवार को टैक्स वसूली को लेकर ईओ सुभाष कुमार ने समीक्षा बैठक की। इसमें संबंधित अधिकारियों और विभागीय वसूलीकर्ताओं ने हिस्सा लिया। ईओ ने अभी तक हुए गृहकर, जल कर, संपत्ति किराया और अन्य टैक्स वसूली के निराशाजनक आंकड़ों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। ईओ ने कहा कि पिछले वर्ष कोरोना काल के चलते कई माह बिलकुल भी वसूली नहीं हुई थी, लेकिन सितंबर से स्थिति सामान्य होने लगी। कुछ नगरवासियों ने स्वयं जिम्मेदारी समझते हुए अपने टैक्स जमा किए हैं। उन्होंने लापरवाही बरतने पर विभागीय कर्मचारियों व वसूलीकर्ताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप जल्द से जल्द टैक्स वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि कोरोना काल के चलते टैक्स माफी की अफवाहों पर ध्यान ना दें। आनलाइन प्रक्रिया से अपने टैक्स का हिसाब लगाकर वे स्वयं जमा करें। समय पर जमा ना करने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। लिपिक अमित गुप्ता सहित कर वसूलीकर्ताओं को चेतावनी सहित नोटिस जारी किए गए। बोर्ड बैठक में पौने चौदह करोड़ का बजट पास
संवाद सूत्र, नूरपुर : नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से आगामी वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 13 करोड़ 75 लाख 60 हजार रुपयों की प्रस्तावित आय के सापेक्ष 13 करोड़ 69 लाख 97 हजार रुपये व्यय का बजट पारित किया गया।
पारित बजट से नगर की सीमा से लगे भवनों, मकानों का पेयजल, सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण नक्शा स्वीकृति आदि की सुविधाएं देकर संपत्ति कर आदि की वसूली करने, कार्यालय मीटिग हाल हेतु फर्नीचर की व्यवस्था कराने, कार्यालय कम्पाउंड की मरम्मत एवं पेंटिग आदि कार्य कराने पर विचार किया गया। बैठक में नामित सदस्य प्रणय मनु गुप्ता ने नगर के सुन्दरीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख स्थानों पर पार्क बनवाने, ब्रह्मपुरी के सभासद संजीव जोशी ने बिजलीघर के सामने प्रार्थनीय बस स्टाप बनवाने व बरसात पूर्व नालों की सफाई कराने के अलावा नगर में सेटेलाइट लगवाने का प्रस्ताव रखा। बैठक में पालिका ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी, नामित सदस्य हरभजन सिंह, अशोक राजपूत, प्रेमपाल सिंह, मोहम्मद जाफर, अशोक चौधरी, साजिद कमाल, दीपक शर्मा, रविन्द्र भण्डारी, राजीव जोशी, असलम मलिक आदि सभासद मौजूद रहे।