Move to Jagran APP

खुदा की इबादत में नमाज अदा की

बिजनौर जेएनएन। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार ईद-उल-अजहा का त्यौहार शनिवार को सादगी औ

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 10:47 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 06:08 AM (IST)
खुदा की इबादत में नमाज अदा की
खुदा की इबादत में नमाज अदा की

बिजनौर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार ईद-उल-अजहा का त्यौहार शनिवार को सादगी और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया गया। शासन की गाइड लाइन के मुताबिक मस्जिदों और ईदगाह में सामूहिक रूप से नमाज अदा नहीं की गई। घरों में ही लोगों ने खुदा की इबादत की। डीएम व एसपी ने भी नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

loksabha election banner

धामपुर नगर सहित तहसील के देहात सहित अन्य स्थानों पर भी ईद-उल-अजहा का पर्व सादगी से मनाया गया। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच इस बार कई प्रकार की गाइड लाइन जारी की गई थीं। लोगों ने भी संक्रमण की गंभीरता को समझा और सादगी पूर्ण तरीके से त्यौहार मनाया। नगीना रोड स्थित ईदगाह सूना पड़ा रहा है। लोगों ने घरों में नमाज अदा की और कुर्बानी की। सामूहिक रूप से कुर्बानी और नमाज अदा नहीं की गई। ईदगाह सहित पहाड़ी दरवाजा, फल चौक, बंदूकचियान आदि स्थानों पर मौजूद मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहा। दोपहर में डीएम रमाकांत पांडेय व एसपी संजीव त्यागी भी धामपुर पहुंचे। जिसके बाद मुख्य बाजार, बड़ी मंडी आदि स्थानों का निरीक्षण किया। एसडीएम धीरेंद्र सिंह और सीओ अजय अग्रवाल ने भी नगीना चौक, सुभाष चौक सहित तहसील में नहटौर व स्योहार आदि क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान वाहनों की चेकिग भी की गई। लोगों ने बहुत कम संख्या में एक-दूसरे के घर जाकर या फोन पर ही ईद की मुबारकबाद दी।

रेहड़ : थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ईद का त्यौहार शांति पूर्वक मनाया गया। लोगों ने अपने घरों में ईद विशेष नमाज अदा की और उसके पश्चात कुर्बानी की रस्म अदा की गई। तहसीलदार धामपुर रमेश चंद चौहान के नेतृत्व में थानाध्यक्ष शिवकुमार सिंह, उपनिरीक्षक रविद्र कुमार भारद्वाज, लेखपाल प्रमोद कुमार ने पुलिस के साथ विभिन्न स्थानों पर पैदल मार्च किया। इस दौरान ईदगाह एवं विभिन्न मस्जिदों पर पुलिस तैनात रही।

नहटौर : नमाज अदा करने बाद लोगों ने अपने घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की। सुरक्षा की ²ष्टि से सभी स्थानों पर पुलिस तैनात रही। कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और शांतिपूर्ण तरीके से ईद का पर्व मनाया गया। शासन की गाईडलाइन को ध्यान में रखते हुए लोगों ने त्यौहार मनाया। मस्जिदों में पांच लोगों ने नमाज अदा की।

शेरकोट : तहसीलदार रमेश चंद्र चौहान ने नगर पालिका व पुलिस अधिकारियों के साथ शहर का भ्रमण किया। लोगों ने सादगी के साथ नमाज अदा की।नगर पालिका ने सफाई व्यवस्था सहित सभी इंतजाम किए। इस दौरान थानाध्यक्ष संजय कुमार, कस्बा इंचार्ज रामवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, ईओ धर्मराज राम, मोहम्मद ताहिर और ओमपाल सिंह आदि ने नगर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अफजलगढ़ : कोरोना के चलते क्षेत्र में ईद सादगी के साथ मनाई गई। सुबह से ही लोगों ने अपने परिवार के बीच रहकर नमाज अदा की। मस्जिदों के आसपास पुलिस बल मौजूद रहा ताकि मस्जिदों में सामूहिक रूप से नमाजी एकत्रित ना हो सकें। ईदगाह के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही। लोगों ने भी गाइड लाइन का पूरा ख्याल रखा। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी, कस्बा इंचार्ज रविन्द्र कुमार नैन आदि ने सुरक्षा का जायजा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.