Move to Jagran APP

देश की संस्कृति व विरासत पर की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को विधायक कैम्प कार्यालय पर सुना गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की संस्कृति विरासत व आस्था के बारे में चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 10:21 PM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 10:21 PM (IST)
देश की संस्कृति व विरासत पर की चर्चा
देश की संस्कृति व विरासत पर की चर्चा

बिजनौर, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को विधायक कैम्प कार्यालय पर सुना गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की संस्कृति, विरासत व आस्था के बारे में चर्चा की गई।

loksabha election banner

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक प्रतिनिधियों ने लोगों के साथ सुना। विधायक कैंप कार्यालय पर आयोजित मन की बात कार्यक्रम के दौरान विधायक ओम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम नई ऊर्जा एवं देश के प्रति समर्पण की भावना को बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस मौके पर उन्होंने भाजपा की उपलब्धियां की गिनाई। कहा कि भाजपा ने तमाम ऐसी कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ लोगों को मिल रहा है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिसौदिया, ब्लाक प्रमुख राकेश चौधरी, नरेश, जिला महामंत्री मुकेन्द्र त्यागी, कपिल देव, अरविद कुमार, मनोज कुमार, संजीव, सारस्वत रस्तोगी, हेमेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धान्त जैन के कैंप कार्यालय पर भी प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

शेरकोट : गांव हाफिजाबाद में रविवार को गांव हाफिजाबाद निवासी मंडल अध्यक्ष धर्मवीर चौहान के आवास पर हुई बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हरिओम शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। वहीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजय बनाने हेतु संकल्प दिलाया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष दिनेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चौहान, मंडल अध्यक्ष धर्मवीर चौहान, मंडल महामंत्री अंकुर जैन, जिला महामंत्री महिला मोर्चा अनामिका जैन, अशोक कुमार, शशिकांत शर्मा, विजयपाल सैनी, वीरेंद्र कुमार, पंकज गहलौत अजय कुमार चौहान, चंद्रपाल सैनी, हरदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.