Move to Jagran APP

सुबह कोहरे से आफत, दोपहर में धूप से मिली राहत

सर्दी हर दिनोदिन बेकाबू होती जा रही है। गुरुवार रात्रि तथा शुक्रवार सुबह जनपद में घना कोहरा छाया रहा है। शीतलहर एवं कोहरा इतना ज्यादा था कि सुबह के समय कोहरे की बरसात भी हुई। जनपद के तापमान में गिरावट होने से ठंड में और अधिक इजाफा हो गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 11:13 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 11:13 PM (IST)
सुबह कोहरे से आफत, दोपहर में धूप से मिली राहत
सुबह कोहरे से आफत, दोपहर में धूप से मिली राहत

बिजनौर, जागरण टीम। सर्दी हर दिनोदिन बेकाबू होती जा रही है। गुरुवार रात्रि तथा शुक्रवार सुबह जनपद में घना कोहरा छाया रहा है। शीतलहर एवं कोहरा इतना ज्यादा था कि सुबह के समय कोहरे की बरसात भी हुई। जनपद के तापमान में गिरावट होने से ठंड में और अधिक इजाफा हो गया। कोहरा इतना अत्याधिक छाया होने से वाहन चालकों को थोड़ी दूर तक नहीं दिखाई दिया।

loksabha election banner

वाहन चालक धीमी गति से फॉग लाइटों के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंचे। करीब 12 बजे सूर्यदेव की किरणें कोहरे को चीरती हुई धरती पर पहुंची। दोपहर में अच्छी धूप निकलने से जनमानस को ठंड से राहत मिली। रात और दिन में दोपहर तक कोहरा आसमान में छाया रहा। ठंड से बचाव को लोग इधर-उधर अलाव तापते दिखाई दिये। नगीना अनुसंधान की वेधशाला के अनुसार जनपद का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

चांदपुर : ठंड का असर कम होता नहीं दिख रहा है। शुक्रवार को सुबह के समय कड़ाके की ठंड के साथ जबरदस्त कोहरा छाया रहा। दोपहर तक मौसम में कोहरे की धुंध छाई रही। दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। लोग मकानों की छतों व अन्य स्थानों पर धूप का आनंद लेते हुए नजर आए। हालांकि, चार बजे के बाद फिर से ठंड में इजाफा हो गया। जनवरी का आखिरी सप्ताह शुरू हो चुका है, लेकिन सर्दी अपना रंग दिखा रही है। कोहरे के साथ-साथ शीत लहर चलने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को राहत वाली बात यह रही कि कई दिनों बाद अच्छी धूप के दर्शन हुए तो लोग घरों के बाहर आए और गुनगुनी धूप का आनंद लिया। हालांकि, सुबह के समय जबरदस्त कोहरा छाया रहा। सुन्न भी ठंड में इजाफा कर रही है। दोपहर में जब तक धूप का असर रहा, तो लोगों को ठंड से राहत मिली, शाम को फिर से ठंड ने प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया।

कोतवाली देहात : शुक्रवार को सवेरे कोहरा छाया रहा। कोहरा छा जाने से हाईवे और दूसरे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। दिन में धूप निकली, तो लोगों ने राहत की सांस ली। धूप निकल जाने की वजह से बाजारों में रौनक लौट आई। लोग कामकाज को लेकर घरों से बाहर निकले। लेकिन शाम 5 बजे ही फिर से ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। देर शाम तक भयंकर ठंड होने लगी थी। सवेरे और शाम के वक्त लोग ठंड से बेहाल हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.