धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष हैं मानव जीवन का आधार
आचार्य हरप्रसाद शास्त्री ने कहा कि मानव जीवन चार सोपान धर्म अर्थ काम और मोक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। इनके प्रति सदैव जागरूक रहना चाहिए।
बिजनौर, जेएनएन। आचार्य हरप्रसाद शास्त्री ने कहा कि मानव जीवन चार सोपान धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष से होकर गुजरता है, तब जाकर मानव जीवन का लक्ष्य पूर्ण होता है। नजीबाबाद के गांव रहमापुर में वेद प्रचार सप्ताह के पांचवें दिन सतेंद्र सिंह के आवास पर प्रवचन करते हुए हरप्रसाद शास्त्री ने कहा कि मानव जीवन बहुत ही शुभ कर्मों के बाद समाप्त होता है। धर्म को धारण करो, अर्थ अर्जित करो, अर्थ के द्वारा अपनी कामनाएं पूर्ण करो और फिर योग साधना करते हुए परमात्मा को प्राप्त करो। तभी मानव जीवन का लक्ष्य पूरा हो सकता है। इसलिए धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष ही मानव जीवन के आधार हैं।
इससे पहले वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां दीं। आर्य समाज अमर रहे, स्वामी दयानंद की जय, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जय.. के घोष से वातावरण गूंज उठा। हरपाल शास्त्री की अध्यक्षता एवं मुकेश आर्य के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में कोमल सिंह, हरपाल सिंह, हरि सिंह, लोकेंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह, घसीटा सिंह, महेंद्र सिंह, यशवंत सिंह सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
एनसीसी में 27 छात्रों
का हुआ चयन
संवाद सूत्र, किरतपुर: मुस्लिम इंटर कालेज में आयोजित एनसीसी सीनियर डिवीजन कैडेट्स की चयन प्रक्रिया में 27 छात्रों का चयन किया गया। कर्नल आरएस चौहान ने कहा कि कैडेट्स के मन में देश हित का जज्बा होना चाहिए।
सोमवार को मुस्लिम इंटर कालेज में आयोजित एनसीसी सीनियर डिवीजन कैडेट्स की चयन प्रक्रिया में शारीरिक क्षमता परखने के लिए दौड़, पुशअप तथा अन्य व्यायाम कराए गए। उसके बाद लिखित परीक्षा के जरिए बौद्धिक क्षमता को परखा गया। परीक्षा में 100 छात्रों ने भाग लिया। इनमें से 27 छात्रों का चयन किया गया। कार्यक्रम में कर्नल आरएस चौहान, सूबेदार मेजर जितेंद्र सिंह, नायब सूबेदार विरेंद्र सिंह, शरीफ अहमद, मुकेश चंद्र, खड़का बहादुर आदि ने सहयोग किया।