श्रद्धा से मनाई मकर संक्रांति, श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
मकर संक्रांति के मौके पर गुरुवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। मातृ मंडल सेवा भारती ने भी खिचड़ी वितरित की। वहीं गायत्री परिवार के तत्वावधान में यज्ञ का आयोजन किया गया।
बिजनौर, जेएनएन। मकर संक्रांति के मौके पर गुरुवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। मातृ मंडल सेवा भारती ने भी खिचड़ी वितरित की। वहीं गायत्री परिवार के तत्वावधान में यज्ञ का आयोजन किया गया।
मातृ मंडल सेवा भारती के तत्वावधान में गुरुवार को मकर संक्रांति के मौके पर इंदिरा पार्क के बाहर खिचड़ी वितरण का काम किया गया। इस मौके पर संगठन की जिलाध्यक्ष शोभा शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी प्रेमभाव बढ़ता है! इधर से गुजरे भाजपा के पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने भी सेवा भारती मातृ मंडल के इस कार्यक्रम में भागीदारी की। इस मौके पर भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री हरजिदर कौर, भारती सिंह, प्रेमा श्रीवास्तव, मंगेश वर्मा, लता शेखर, रूपा खन्ना, मीनाक्षी गुप्ता, उषा शर्मा, शशि शर्मा, रीना सिंह, वंदना अग्रवाल, मंजू गोयल, अनुराधा शर्मा आदि मौजूद थी।
उधर, मकर संक्रांति पर गायत्री शक्तिपीठ में हुए यज्ञ में महामारी के विनाश और संपूर्ण जनता की भलाई के लिए आहुतियां दी गई। यज्ञ के यजमान अभिषेक कुमार शर्मा सपत्नीक रहे हैं। गायत्री साधक हुकुम सिंह शास्त्री और परिव्राजक राजपाल सिंह ने यज्ञ कराया। हुकुम सिंह शास्त्री ने यज्ञ में आहुतियां देने के लाभकारी परिणामों पर विस्तार से चर्चा की। यज्ञ में सावित्री देवी, प्रणिका गौड़. त्रिशान गौड़. अमरीश राठी. बिजेंद्र राठी. हरेन्द्र सिंह मलिक, परिब्राजक संजय शर्मा, बीना राठी. अनुज गोयल आदि ने यज्ञ में आहुति दी।
-- खिचड़ी और रेवड़ी का वितरण
नगीना: हिदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मकर संक्रांति के अवसर पर नगर में खिचड़ी, मूंगफली व रेवड़ी का वितरण किया।
युवा वाहिनी के नगर प्रभारी नवदीप शर्मा व ओमेंद्र सैनी, समीर शर्मा, बलराम कश्यप, शिवम सोती, शशांक विश्नोई, सीटू सैनी, ललित शर्मा, विकास कुमार, डा. संदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।