Move to Jagran APP

उप मुख्यमंत्री नूरपुर में कल करेंगे जनसभा

आठ दिसंबर को नूरपुर के खालसा इंटर कालेज में उप मुख्यमंत्री की रैली संभावित है। रैली के लिए मात्र दो दिन शेष हैं। ऐसे में मैदान में तैयारियां जोरों पर हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 10:51 PM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 10:51 PM (IST)
उप मुख्यमंत्री नूरपुर में कल करेंगे जनसभा
उप मुख्यमंत्री नूरपुर में कल करेंगे जनसभा

बिजनौर, जेएनएन। आठ दिसंबर को नूरपुर के खालसा इंटर कालेज में उप मुख्यमंत्री की रैली संभावित है। रैली के लिए मात्र दो दिन शेष हैं। ऐसे में मैदान में तैयारियां जोरों पर हैं। अधिकारियों की मानें तो उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रैली में पहुंचेंगे। हालांकि, अभी सरकारी आदेश आने का इंतजार है। उधर, भाजपाई भी पूरे जोर-शोर से तैयारी में जुटे हैं।

loksabha election banner

कस्बे के खालसा इंटर कालेज में दो दिन बाद यानि बुधवार को उप मुख्यमंत्री की संभावित रैली प्रस्तावित है। जिसके लिए भाजपाई व प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। जनसभा की तैयारी के मद्देनजर भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। उधर, कालेज परिसर में हैलीपेड बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। खालसा कालेज के उत्तर दिशा में हैलीपेड तो दक्षिण दिशा में जनसभा की व्यवस्था की जा रही है। सोमवार को खालसा इंटर कालेज पहुंचे भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम की सफलता के लिए विचार-विमर्श किया। जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने बताया कि केशव प्रसाद मौर्य रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचेंगे। उधर, एसडीएम हिमांशु वर्मा ने बताया कि देर शाम तक उप मुख्यमंत्री के नूरपुर आने का सरकारी आदेश अभी प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि, तैयारियां पूरी जोर-शोर से जारी हैं। सीवीओ ने किया गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण

बिजनौर : वृहद गौ संरक्षण केंद्र छाछरी टीप का मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डा. विजेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण में गौ संरक्षण केंद्र पर गोवंश के लिए सर्दी से बचाव की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई तथा चारे की स्थिति को देखा। वृहद गौ संरक्षण केंद्र छाछरी टीप पर वर्तमान में 338 गोवंश संरक्षित है। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डा. विजेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र पर ठंड से बचाव को तिरपाल की व्यवस्था हो रखी है। दो सौ कुंतल भूसा तथा पांच कुंतल चोकर, अगोला चारा मशीन से काटकर खिलाया जाता है। चिकित्सक रोजाना सभी गोवंश को देखते है एवं बीमार गोवंश का प्रतिदिन उपचार किया जाता है। पानी के लिए पांच हौज बने है, जिनमें से एक का पाइप टूटा जाने से उसमें पानी नहीं भरा जा रहा है। उसको ठीक करा दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.