नाले में मिला लापता युवक का शव
शनिवार से लापता युवक का शव बाग से गुजर रहे नाले में पड़ा मिला। उसके गले पर निशान है। युवक की गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच का रही है।
बिजनौर, जागरण टीम। शनिवार से लापता युवक का शव बाग से गुजर रहे नाले में पड़ा मिला। उसके गले पर निशान है। युवक की गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच का रही है।
रविवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के गजरौला शिव गांव के पास बाग से गुजर रहे नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता और एसएसआइ सुनील कुमार मौके पर पहुंच गए। मृतक की शिनाख्त इकरामुद्दीन (30 वर्ष) पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी जंदरपुर के रूप में हुई। इकरामुद्दीन शनिवार दोपहर से लापता था। स्वजन उसकी तलाश कर रहे थे। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान बने हुए थे। जानकारी पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। इस दौरान लोगों ने जाम लगाने का प्रयास भी किया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ ने बताया कि मौत कैसे हुई? यह गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। इकरामुद्दीन की हत्या की आशंका जताई जा रही है। उसके गले पर निशान है। आशंका है कि उसकी हत्या का शव को नाले में फेंक दिया गया है। वह दस साल से परिवार के साथ देहरादून में फेरी का काम करता था। पंद्रह दिन पहले ही वह गांव आया था। स्वजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। एएसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।