Move to Jagran APP

बर्फीली हवाओं से बढ़ी मौसम में ठंड

जेएनएन बिजनौर। जिले के मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। बुधवार-गुरुवार की रात भी मौसम मे

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 10:41 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 10:41 PM (IST)
बर्फीली हवाओं से बढ़ी मौसम में ठंड
बर्फीली हवाओं से बढ़ी मौसम में ठंड

जेएनएन, बिजनौर। जिले के मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। बुधवार-गुरुवार की रात भी मौसम में परिवर्तन हुआ। आसमान में बादल छाए और बर्फीली हवा चलती रही, जिससे मौसम में ठंड बनी रही। मौसम का यह मिजाज गुरुवार सुबह भी रहा। आसमान में बादल और कोहरे की धुंध छाई रही। सूर्यदेव दिखाई दिए, लेकिन आसमान में छाए बादलों ने उन्हें आगोश में रखा।

loksabha election banner

सुबह ठंडी हवा चलने से जबरदस्त ठंड रही। दोपहर के समय आसमान में बादल हटे और सूर्यदेव दिखाई दिए। ठंड अधिक होने से अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। दोपहर से अच्छी धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। बार-बार मौसम खराब होने और पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी तथा जनपद में शीतलहर चलने से मौसम में ठंड बनी हुई है। शीतलहर चलने से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। गुरुवार सुबह सवेरे जनपद में आसमान में बादल और कोहरे की धुंध छाई रही। सुबह के समय मौसम खराब होने तथा शीतलहर चलने से बहुत ज्यादा ठंड रही। दिन में सूर्यदेव निकलने से कड़ाके की सर्दी से लोगों का राहत मिली। धूप निकलने पर लोगों को धूप सेंकते देखा गया, लेकिन धूप के बीच शीतलहर चलने से ठंड का अहसास रहा। शाम को फिर से मौसम में ठंड बढ़ने लगी। अच्छी ठंड होने के कारण बाजार की सड़क पर चहल-पहल भी कम रही। सुबह से दोपहर तक सूर्यदेव और बादल आपस में लुपा-छुपी खेलते रहे। दोपहर के बाद ही जनपद का मौसम साफ रहा। जनपद गुरुवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.