Move to Jagran APP

सर्द हवाओं से कांपे लोग, कोहरे ने थामी रफ्तार

मौसम का मिजाज बदल रहा है। बुधवार रात काफी ठंड रही। गुरुवार सुबह कोहरा एवं शीतलहर चलने से जिला ठंड की जकड़ में रहा। अत्यधिक कोहरा होने के कारण सड़कों पर वाहन फाग लाइटों के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 11:05 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 11:05 PM (IST)
सर्द हवाओं से कांपे लोग, कोहरे ने थामी रफ्तार
सर्द हवाओं से कांपे लोग, कोहरे ने थामी रफ्तार

बिजनौर, जेएनएन। मौसम का मिजाज बदल रहा है। बुधवार रात काफी ठंड रही। गुरुवार सुबह कोहरा एवं शीतलहर चलने से जिला ठंड की जकड़ में रहा। अत्यधिक कोहरा होने के कारण सड़कों पर वाहन फाग लाइटों के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंचे। कोहरा इतना ज्यादा था कि तीन मीटर की दूरी का भी नहीं दिखाई दे रहा था। करीब दस बजे सूर्यदेव दिखाई दिए और आसमान से कोहरा हट गया। धूप निकलने से जनमानस से राहत की सांस ली।

loksabha election banner

जिले के न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ रही है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस गिरावट मापी गई। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को 6.1 डिग्री सेल्सियस था। धूप निकल जाने की वजह से दिन के तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस का सुधार होने के बाद 19. 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिन में अच्छी धूप निकलने से अधिक तापमान में थोड़ी सी बढ़ोतरी शुरू हुई। शीतलहर, पाले व कोहरे से लोग ठिठुरने को मजबूर रहे। शाम को कड़ाके की ठंड व शीतलहर के चलते लोग समय से घरों में पहुंच गए। बाजार में भीड़ कम दिखाई दी। जनपद का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जबकि बुधवार को जनपद का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

चांदपुर: बुधवार को जहां जबरदस्त ठंड रही, वहीं गुरुवार सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के साथ ठंडी हवा चलती रही। ऐसे में पारा काफी नीचे गिर गया तो जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया। दोपहर तक मौसम में कोहरा छाया रहा। हालांकि, दोपहर में धूप निकली। तीन बजे के बाद अचानक आसमान में बादल छा गए। देखते ही देखते ठंड ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। शाम होते-होते तापमान अचानक गिर गया और समय से ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। देखा जा रहा था कि पिछले कई दिनों से ठंड तो अपना रंग दिखा रही थी, लेकिन कोहरे से राहत थी। आसमान में कोहरे की धुंध से ठंड बढ़ रही थी। हालांकि, बुधवार शाम को मौसम में कोहरे जैसी धुंध छा गई थी। रात को भी कोहरे का असर देखा गया, लेकिन गुरुवार सुबह तो चारों ओर भीषण कोहरा छाया रहा। सड़कों पर ²श्यता काफी कम थी। पास का भी साफ नजर नहीं आ रहा था। कहा जाए तो जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वाहन लाइट जलाकर रेंगते रहे। कोहरे के साथ शीत लहर से लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया।

संवाद सूत्र, कोतवाली देहात: गुरुवार सुबह क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरा होने की वजह से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। ठंड में छोटे बच्चों का ज्यादा ख्याल रखना पड़ रहा है, क्योंकि छोटे बच्चों को ठंड लग जाने का खतरा अधिक बना रहता है। धूप निकलने तक लोगों ने बच्चों को घरों से बाहर भी नहीं निकलने दिया। दोपहर में धूप निकल आई। शाम 4 बजे तक धूप बरकरार रही। शाम पांच बजे से ही फिर से सर्दी का कहर जारी हो गया। लोग चादर ओढ़ने को को मजबूर हो गए। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.