Move to Jagran APP

दिन में शीतलहर और रात में पाला पड़ने से बढ़ रही ठंड

जेएनएन बिजनौर पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्र में शीतलहर चलने से मौसम में ठंड

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Dec 2020 10:55 PM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 10:55 PM (IST)
दिन में शीतलहर और रात में पाला पड़ने से बढ़ रही ठंड
दिन में शीतलहर और रात में पाला पड़ने से बढ़ रही ठंड

जेएनएन, बिजनौर : पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्र में शीतलहर चलने से मौसम में ठंड बढ़ रही है। पाला, कोहरा व शीतलहर चलने से जिले के तापमान में गिरावट हो रही है। पाला, शीतलहर चलने से मौसम सुन्न बढ़ रही है। दिन में धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिलती है। सुबह घना कोहरा छाया रहने से वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। जनपद का अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। नजीबाबाद : शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। पिछले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। जिससे ठंड का एहसास बढ़ता जा रहा है। सुबह आठ बजे ही धूप खिल रही है, लेकि रात्रि में पाला पड़ने से हड्डियों को कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। दिल ढलने से पहले ही कई जगहों पर अलाव जला दिए जाते हैं। ठंड का असर बाजार पर भी पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से ग्राहकों के नहीं पहुंचने से बाजार में कारोबार घट गया है। मंडावली: क्षेत्र में पिछले कई दिन से रात्रि में पाला पड़ रहा है। ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। खेतों में काम करने वाले किसान कंपकंपा रहे हैं। पाले का मौसम बच्चों और बुजुर्गों के लिए दुश्वार हो गया है। शनिवार सुबह ग्राम नियामतपुर में बहादुर सिंह के गन्ने के खेत में पड़ी सूखी पत्तियों पर पाला पड़ा दिखा। कई जगह पत्तियां सफेद पड़ चुकी थी। कड़ाके की ठंड के कारण किसान खेतों पर काम भी नहीं कर पा रहे हैं। किसान बहादुर सिंह, घसीटा सिंह, शीशपाल सिंह, गजराज सिंह, मुन्नू, रविदर, नीरज, साजिद अहमद, कासिम, अब्दुल हमीद आदि का कहना है कि इस वर्ष कई दिन से पाला पड़ने से ठंड बढ़ती जा रही है। उधर रतनगढ़ क्षेत्र में सर्दी जैसे-जैसे अपने तेवर में आ रही है, वैसे-वैसे बिजली विभाग को भी झटका लग रहा है। पिछले दो दिनों से सर्दी बढ़ गई है। सर्द हवाओं से लोग ठिठुरने लगे हैं। विद्युत आपूर्ति का लोड बढ़ने से बार-बार ट्रिपिग भी हो रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.