बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज
जनपद में शनिवार रात चली आंधी से आम की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं रविवार दोपहर हुई बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया है। हल्की बारिश से तापमान में छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिनभर मौसम ठीक रहा। रात्रि करीब 11 बजे के बाद बादलों में गड़गड़ाहट के साथ तेज हवा शुरू हो गई। वहीं सोमवार सुबह मौसम साफ था कितु दोपहर 12 बजे के बाद आसमान में काले बादल छाए और बूंदाबांदी शुरू हो गई।
जेएनएन, बिजनौर। जनपद में शनिवार रात चली आंधी से आम की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं रविवार दोपहर हुई बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया है। हल्की बारिश से तापमान में छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिनभर मौसम ठीक रहा। रात्रि करीब 11 बजे के बाद बादलों में गड़गड़ाहट के साथ तेज हवा शुरू हो गई। वहीं सोमवार सुबह मौसम साफ था, कितु दोपहर 12 बजे के बाद आसमान में काले बादल छाए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। सोमवार को दिन का तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 35. 6 डिग्री सेल्सियस था। रात में तापमान बढ़ने और बादलों के छाए रहने से बारिश होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
चांदपुर क्षेत्र के ग्राम रतनगढ़ समेत कई अन्य गांवों में तेज आंधी के साथ हुई बारिश से आम की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा। बागवान अशरफ, अमित कुमार, सुनील कुमार सहित आदि का कहना है कि इस बार आम की बढ़वार तेजी से हुई है। इस कारण तेज हवा में पतली टहनी पर लगे आम टूटकर गिर गए। आम कारोबारियों की मुसीबत बढ़ी
नहटौर : क्षेत्र में रविवार देर रात आई आंधी में आम की फसल को नुकसान हुआ है। इस बार आम की फसल को देखकर आम कारोबारी व्यापारी फूले नहीं समा रहे थे, कितु आम में बीमारी लगने के कारण उन्होंने कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराना पड़ा। वहीं रविवार को तेज हवाएं चलने से कच्चा आम गिर रहा है साथी। इससे बाग स्वामी चितित दिखाई दे रहे हैं। इस व्यापार से जुड़े इमरान, हामिद, फैजल, कलवा, शहीद आदि का कहना है कि आम की फसल में लगातार हो रहे नुकसान से उन्हें घाटा हो रहा है। यदि यही हालत रहीं, तो उन्हें फसल पर खर्च की गई रकम वापस होने के आसार कम दिखाई दे रहे हैं।