भाजपा विधायक ने गिनाई उपलब्धियां
सरकार की नीतियों और उसके द्वारा कराए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विधायक कमलेश सैनी ने बाजार में पैदल घूमकर व्यापारियों व आम लोगों इसकी जानकारी दी। उन्होंने प्रत्येक दुकान व वहां से गुजरने वाले लोगों को बुकलेट पंपलेट कैलेंडर का वितरण किया। उन्होंने लोगों से कोरोना की वैक्सीनेशन लगवाने की अपील की।
जेएनएन, बिजनौर। सरकार की नीतियों और उसके द्वारा कराए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विधायक कमलेश सैनी ने बाजार में पैदल घूमकर व्यापारियों व आम लोगों इसकी जानकारी दी। उन्होंने प्रत्येक दुकान व वहां से गुजरने वाले लोगों को बुकलेट, पंपलेट, कैलेंडर का वितरण किया। उन्होंने लोगों से कोरोना की वैक्सीनेशन लगवाने की अपील की।
क्षेत्रीय विधायक कमलेश सैनी ने गुरुवार शाम अंबेडकर चौक से शंकर बाजार तक जन संपर्क अभियान चलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वह डोर टू डोर गईं। उन्होंने इस दौरान लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार और अपने द्वारा कराए गए चार साल के विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। वहीं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए लोगों को बुकलेट, पंपलेट, कैलेंडर आदि का वितरण किया। वहीं, उन्होंने युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों का कोरोना का टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अशोक कुमार, राजेन्द्र त्यागी, सुरेंद्र खन्ना, डा. योगेंद्र सिंह, पल्लव अग्रवाल आदि शामिल रहे। दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित किए
स्योहारा। नगर में स्टेशन रोड पर स्थित एक नर्सिगहोम पर कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नौ दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित किए गए।
शुक्रवार को वर्मा नर्सिगहोम व जेपी विकलांग शिक्षा एवं परीक्षण संस्थान के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डा. मनोज वर्मा, डा. उर्मिसेन, डा. लिपिसेन वर्मा आदि ने नौ दिव्यांगजनों को संयुक्त रूप से कृत्रिम अंगों का वितरण किया। डा. उर्मिसेन ने कहा कि कृत्रिम अंगों से दिव्यांगजनों के जीवन में नई ऊर्जा और आशा भर जाती है। डा. मनोज वर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यों से लोगों द्वारा मिलने वाली दुआओं से आत्म संतुष्टि मिलती है। इस मौके पर डा. लिपिसेन वर्मा, राजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।