दलितों का उत्थान कर रही भाजपा : वाईपी ¨सह
बिजनौर : भाजपा प्रदेश मंत्री वाईपी ¨सह ने कहा कि भाजपा देश में एकजुटता को और बढ़ावा दे
बिजनौर :
भाजपा प्रदेश मंत्री वाईपी ¨सह ने कहा कि भाजपा देश में एकजुटता को और बढ़ावा दे रही है। डा. भीमराव आंबेडकर जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य राजनैतिक दलों ने दलितों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है।
शनिवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश मंत्री वाईपी ¨सह ने कहा कि भाजपा भारत को मजबूत और समृद्धशाली राष्ट्र बनाने के लिए काम कर रही है। समता और ममता के जरिए समरसता का माहौल दिया जा रहा है। आयुष्मान योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा दिलाने के लिए बड़े स्तर पर योजना की शुरुआत की जा रही है। इस दौरान सांसद भारतेंद्र ¨सह, कविता चौधरी, डा. तेजपाल वर्मा आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर डा. बीरबल ¨सह ने कामनवेल्थ गेम्स में भारत के लगातार मेडल जीतने पर खुशी मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इससे पूर्व भाजपा नेताओं ने विकास भवन पहुंचकर डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा माल्यार्पण किया। इस दौरान नगीना सांसद डा. यशवंत ¨सह, नगर अध्यक्ष नीरज शर्मा, भारत शर्मा, दीपक गर्ग मोनू, जितेंद्र राणा आदि मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने बताया कि रविवार को दोपहर एक बजे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा काकरान वाटिका में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। सोमवार को पार्टी की जिला स्तरीय बैठक ग्राम राजा का ताजपुर में दोपहर दो बजे होगी।
पत्रकार वार्ता से किनारा कर गए नगीना सांसद
भाजपा सरकार में दलितों के उत्पीड़न से संबंधित पत्र लिखने वाले नगीना सांसद डा. यशवंत ¨सह पत्रकार वार्ता से किनारा कर गए। शुरुआत में सूचना दी गई थी कि प्रदेश मंत्री के अलावा बिजनौर सांसद भारतेंद्र ¨सह और नगीना सांसद डा. यशवंत ¨सह भी पत्रकार वार्ता में मौजूद रहेंगे लेकिन नगीना सांसद डाक बंगले नहीं पहुंचे। दरअसल प्रधानमंत्री को पत्र लिखने के बाद से नगीना सांसद मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं।