Move to Jagran APP

भैयादूज पर मजबूत हुई भाई-बहन के रिश्तों की डोर

बिजनौर: भाई बहन के प्यार एवं विश्वास का प्रतीक भाईदूज पर्व शनिवार को परम्परागत तरीके से मन

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Oct 2017 09:38 PM (IST)Updated: Sat, 21 Oct 2017 09:38 PM (IST)
भैयादूज पर मजबूत हुई भाई-बहन के रिश्तों की डोर
भैयादूज पर मजबूत हुई भाई-बहन के रिश्तों की डोर

बिजनौर: भाई बहन के प्यार एवं विश्वास का प्रतीक भाईदूज पर्व शनिवार को परम्परागत तरीके से मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक कर दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किए।

loksabha election banner

पांच दिनों की त्योहार की श्रंखला के अंतिम दिन कार्तिक शुक्ल द्वितीय तिथि को मनाएं जाने वाले इस पर्व के संबंध में पौराणिक मान्यता है कि इस दिन यमुना ने अपने भाई यम को घर पर बुलाकर मंगल तिलक किया था। तभी से इस पर्व पर्व यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। शनिवार को सुबह से ही बहनों-भाइयों को एक दूसरे के घर आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक कर उनकी दीर्घायु की कामना की।

चांदपुर : भैया दूज का पर्व शनिवार को नगर व क्षेत्र में हर्षोल्लास व परंपरागत ढंग से मनाया गया। सुबह से ही बहनें भाइयों के यहां पहुंचने को उत्सुक रहीं। बहनों ने भाइयों का तिलककर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों का खूब आदर सत्कार किया। भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक भैया दूज पर्व को लेकर बहनों में खासा उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही बहनें ससुराल से मायके पहुंची। उन्होंने भाई के माथे पर तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। साथ ही उन्हें गोले व मिठाई दी। वहीं, भाई ने भी भेंट स्वरूप बहनों को उपहार दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.