Move to Jagran APP

लॉकडाउन पर पसरा सन्नाटा, बिना मास्क के काटे चालान

बिजनौर जेएनएन। लॉकडाउन में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। एक्का-दुक्का वाहन सड़कों पर घ्

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jul 2020 10:08 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 06:07 AM (IST)
लॉकडाउन पर पसरा सन्नाटा, बिना मास्क के काटे चालान
लॉकडाउन पर पसरा सन्नाटा, बिना मास्क के काटे चालान

बिजनौर, जेएनएन। लॉकडाउन में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। एक्का-दुक्का वाहन सड़कों पर घूमते नजर आए। इस दौरान पुलिस ने शहर, कस्बों और नगरों में बिना मास्क के घूमने वालों के चालान किए। जिलेभर में 11 सौ चालान कर पांच लाख का जुर्माना लगाया गया। वहीं 317 वाहनों के ई-चालान किया गए। बाजारों में दुकानें बंद रही। आवश्यक बस्तुओं की दुकानें खुली।

loksabha election banner

55 घंटे के लॉकडाउन शुक्रवार रात से लागू हो गया। पुलिस सड़कों पर तैनात रही। अधिकारी सड़कों पर भ्रमण करते रहे। चौराहों पर पुलिस ने चेकिग अभियान चलाया। बिना मास्क वालों लोगों के चालान किए। इस दौरान लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों को सख्त हिदायत दी। शनिवार को बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। मेडिकल, सब्जी, डेयरी और परचून की दुकानों को छोड़कर बाजार पूरी तरह बंद रहे। पुलिस की सायरन सायरन बजाती हुई गाड़ियां सड़कों पर दौड़ती रही। लॉकडाउन पालन करने के निर्देश दिए। शहर में शास्त्री चौक पर शहर कोतवाल रमेश चंद शर्मा और टीएसआई संजय सिंह ने वाहनों के चालान किए। बिना मास्क वाले पर शिकंजा कसते हुए जुर्माना लगाया। इस दौरान बिना मास्क के घूमने वाले 1113 लोगों का चालान कर पांच लाख तीस हजार का जुर्माना लगाया गया। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जाएगा।

------

एसपी देहात ने कराई चेकिग

संवाद सूत्र कोतवाली देहात :प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार की अगुवाई में 55 घंटे के लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को पुलिस गश्त के लिए निकल पड़ी। कस्बा कोतवाली देहात, अकबराबाद व बरूकी में चौराहों पर पुलिस तैनात रही। ड़कों पर सन्नाटा छा गया। बाइक सवारों और कार सवारों के पुलिस ने शाम ढलने तक चालान काटे। एसपी देहात संजय कुमार ने शुक्रवार रात थाने में पहुंचकर लॉकडाउन पालन के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं चेकिग भी कराई। बिना मास्क के घूम रहे हैं लोग

संवाद सूत्र, नगीना: पूर्ण बंदी के चलते नगर की सभी दुकानें तथा बाजार पूर्ण रुप से बंद रहे लेकिन पूरे दिन लोगों की आवाजाही बराबर चलती रही। पुलिस प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। नगर की सड़कों पर बिना मास्क लगाए लोग बराबर घूम रहे हैं । पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते नगर की सड़कों पर काफी संख्या में आवाजाही दिखाई दी। लोग बाइकों, ई-रिक्शाओ व अन्य छोटे वाहनों का इस्तेमाल कर बाहर निकले। हालांकि थाना प्रभारी संजय धीर ने सड़कों पर चेकिग अभियान चलाया।

----

पशु बाजार लगाने पर मुकदमा दर्ज

संसू किरतपुर: शुक्रवार को बिजनौर रोड पर तौफीक मलिक ने ईद पर पशुओं की बिक्री के लिए बाजार लगवाया था। बाजार में लॉकडाउन के नियमों शारीरिक दूरी और मास्क लगाने का पालन नहीं किया गया था। बाजार लगाने प्रतिबंध के बाद भी बिना अनुमति के बाजार लगवाया गया था। भाजपा नेताओ की शिकायत पर शहर इंचार्ज दरोगा नरेश पाल और दरोगा इरशाद ने पशु बेचने वालो को खदेड़ कर बाजार बंद करा दिया था। कोतवाल सतेन्द्र कुमार ने बताया कि बाजार लगवाने वाले तौफीक मलिक निवासी मोहल्ला मीठा शहीद के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.