संक्रमित महिला की बहू भी पॉजिटिव मिली, सीलिग
बिजनौर जेएनएन। नगर की इंद्रा नगर कालोनी निवासी संक्रमित महिला की दो दिन पूर्व मौत हो गई थी।
बिजनौर, जेएनएन। नगर की इंद्रा नगर कालोनी निवासी संक्रमित महिला की दो दिन पूर्व मौत हो गई थी। रविवार को आई रिपोर्ट में मृतका की 24 वर्षीय बहू की रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम कालोनी में पहुंची और महिला को होम क्वारंटाइन किया गया है। वहीं नगर पालिका की ओर से सीलिग की कार्रवाई कराई गई है। इससे पहले महिला की मौत मुरादाबाद के एक अस्पताल में हुई थी।
कालागढ़ मार्ग स्थित इंद्रा नगर कालोनी निवासी 47 वर्षीय महिला की 13 सितंबर को तबीयत खराब हुई थी। स्वजनों ने उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां 16 सितंबर को महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। लेकिन हालत बिगड़ने पर 17 सितंबर की रात को महिला की मौत हो गई। धामपुर आने के बाद शनिवार को स्वजनों के सैंपल लिए गए थे। रविवार को मृतक महिला की 24 वर्षीय बहू भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई।
जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम में डा. सुशील कुमार, निधि कुमारी और अशोक शर्मा आदि इंद्रा नगर कालोनी पहुंचे। इस दौरान टीम ने घर के बाहर पोस्टर चस्पा किया और संक्रमित महिला को होम क्वारंटाइन कर दिया। डा. सुशील कुमार ने बताया कि महिला और परिवार वालों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। वहीं दवाइयां देकर होम क्वारंटाइन रहने को कहा गया है। शनिवार को मृतक महिला के पति, बेटे और बहू के सैंपल लिए गए थे, जिसमें बहू कोरोना पॉजिटिव मिली है। सूचना पर नगर पालिका की टीम भी कालोनी में पहुंची और घर की गली में सीलिग की कार्रवाई की गई है।