Move to Jagran APP

मास्क नहीं लगाने पर 575 का चालान, पैदल मार्च कर बंद कराया बाजार

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गुरुवार को पुलिस ने चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान 575 चालान कर साढ़े चार लाख का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान लोगों को चेतावनी दी गई। वहीं रात आठ बजे के बाद बाजार बंद कराया। पुलिस ने जगह-जगह पैदल मार्च किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Apr 2021 10:59 PM (IST)Updated: Thu, 22 Apr 2021 10:59 PM (IST)
मास्क नहीं लगाने पर 575 का चालान, पैदल मार्च कर बंद कराया बाजार
मास्क नहीं लगाने पर 575 का चालान, पैदल मार्च कर बंद कराया बाजार

जेएनएन, बिजनौर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गुरुवार को पुलिस ने चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान 575 चालान कर साढ़े चार लाख का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान लोगों को चेतावनी दी गई। वहीं, रात आठ बजे के बाद बाजार बंद कराया। पुलिस ने जगह-जगह पैदल मार्च किया।

loksabha election banner

कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। रोजाना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। पुलिस-प्रशासन की ओर से नाइट क‌र्फ्यू लागू कर चुके हैं। इसके बावजूद लोग मास्क का इस्तेमाल करने से बच रहे हैं। चालान के डर से अधिकांश लोग मास्क लगा रहे हैं। मास्क को लेकर पुलिस ने सख्ती लागू कर दी है। गुरुवार को जिलेभर में मास्क को लेकर अभियान चलाया गया। हर थाना क्षेत्र में चेकिग कर राहगीरों के चालान किए गए। बिना मास्क के सड़क पर घूम रहे लोगों के एक हजार और पांच रुपये के चालान किए। एसपी के आदेश पर चौकी क्षेत्र में भी मास्क के चालान काटे गए। गुरुवार को कुल 575 चालान करते हुए करीब साढ़े चार लाख का जुर्माना वसूला गया।

एसपी सिटी प्रवीण रंजन, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने भी सड़क पर उतरकर चेकिग अभियान चलाया। वहीं नाइट क‌र्फ्यू को लागू करते हुए दुकानें बंद कराई। पूरे जिले में पुलिस ने पैदल गश्त करते हुए जगह-जगह बाजार और दुकानें बंद कराई। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि मास्क को लेकर सख्ती की जाएगी। मास्क नहीं लगाने पर चालान किए जायेंगे।

------------

दमकल गाड़ियों ने किया सैनिटाइज

फायर सर्विस यूनिट और नगरपालिका ने संयुक्त अभियान चलाकर सैनीटाइज किया। एक फायर टेंडर और वाटर मिस्ट का प्रयोग किया गया। इस दौरान कई अस्पतालों में भी सैनिटाइज का छिड़काव किया गया। बैंकों में भी सैनीटाइज का छिड़काव हुआ। कोरोना संक्रमण के चलते सड़कों, अस्पतालों और सार्वजानिक स्थानों पर छिड़काव किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.