सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दाम्पत्य बंधन में बंधे 57 जोड़े
बिजनौरजेएनएन। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत गुरुवार को एक बैंक्वेटहाल में 57 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। जिसमें 50 जोड़ों का विवाह हिदू धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार हुआ तथा सात मुस्लिम जोड़ों का मुस्लिम रीति रिवाजों के अनुसार निकाह हुआ।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दाम्पत्य बंधन में बंधे 57 जोड़े
बिजनौर,जेएनएन। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत गुरुवार को एक बैंक्वेटहाल में 57 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। जिसमें 50 जोड़ों का विवाह हिदू धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार हुआ तथा सात मुस्लिम जोड़ों का मुस्लिम रीति रिवाजों के अनुसार निकाह हुआ। कार्यक्रम जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय तथा सदर विधायक सूची चौधरी ने नवविवाहित जोड़ों को शादी प्रमाण पत्र वितरित किये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने सभी नवविवाहित जोड़ों के सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की और अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की। कहा कि उत्तर प्रदेश शासन गरीब और असहाय लोगों के समुचित विकास एवं सामाजिक उत्थान के लिए अति संवेदनशील है और ऐसे लोग जो गरीबी के कारण विवाह करने में असमर्थ है। शासन पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत उनको दाम्पत्य सुख प्राप्त कराने के लिए तत्पर है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम के तहत कुल 57 जोड़ों को विवाह संपन्न हुआ, जिनमें 50 हिदू तथा सात मुस्लिम जोड़े शामिल है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक सूची चौधरी ने भी नव दाम्पत्य जोड़ों को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आपसी तालमेल और विश्वास के साथ अपने वैवाहिक संबंधों को मजबूत बनाएं रखेंगे। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह, परियोजना निदेशक वीपी श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी केएम सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव आदि अधिकारी उपस्थित रहे।