Move to Jagran APP

अस्थाई जेल के 45 बंदी क्वारंटाइन, कराई सैंपलिग

बिजनौर जेएनएन। अस्थाई जेल में एक सप्ताह में दूसरा कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद पुलिस-प्रशासन और जेल अधिकारियों में हड़कंप है। मंगलवार रात नजीबाबाद थाने से आए चोरी के आरोपित के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर दो बैरकों को क्वारंटाइन किया गया है। 45 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। कोरोना महामारी से बंदियों को बचाने के लिए अस्थाई जेल का निर्माण किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 07:55 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jun 2020 06:02 AM (IST)
अस्थाई जेल के 45 बंदी क्वारंटाइन, कराई सैंपलिग
अस्थाई जेल के 45 बंदी क्वारंटाइन, कराई सैंपलिग

अस्थाई जेल के 45 बंदी क्वारंटाइन, कराई सैंपलिग

loksabha election banner

बिजनौर, जेएनएन। अस्थाई जेल में एक सप्ताह में दूसरा कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद पुलिस-प्रशासन और जेल अधिकारियों में हड़कंप है। मंगलवार रात नजीबाबाद थाने से आए चोरी के आरोपित के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर दो बैरकों को क्वारंटाइन किया गया है। 45 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। कोरोना महामारी से बंदियों को बचाने के लिए अस्थाई जेल का निर्माण किया गया है। चूंकि बंदी सीधे जिला कारागार नहीं पहुंच पाए, इसलिए उन्हें पहले अस्थाई जेल में रखा जाता है। उनका कोरोना टेस्ट कराया जाता है। इस वक्त अस्थाई जेल में करीब ढाई सौ बंदी हो चुके हैं।

वहीं 45 बंदियों के भेजे गए सैंपल में कुछ की रिपोर्ट निगेटिव निकली है। बाकी की रिपोर्ट आनी बाकी है। एक सप्ताह पूर्व शेरकोट थाने से गैंगस्टर का आरोपित अस्थाई जेल में आया था। वह भी कोरोना पॉजिटिव आया था।

शुक्रवार को एसपी संजीव त्यागी ने अस्थाई जेल पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान स्टाफ को सावधानी बरतने के निर्देश दिए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत की। ड्यूटी चैक की और बंदियों के बारे में जानकारी ली। एसपी ने बताया कि अस्थाई जेल में पूरी सुरक्षा बरती जा रही है। सभी के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.