40,960 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
जनपद में शुक्रवार को 40960 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। अब तक 4468788 लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। शुक्रवार को 15 से 18 वर्ष के 1597 किशोरों को पहली18 से अधिक आयु वर्ग के 8153 लोगों को पहली 29041 लोगों को दूसरी एवं 2878 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है।
बिजनौर, जागरण टीम। जनपद में शुक्रवार को 40,960 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। अब तक 44,68,788 लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। शुक्रवार को 15 से 18 वर्ष के 1,597 किशोरों को पहली,18 से अधिक आयु वर्ग के 8,153 लोगों को पहली 29041 लोगों को दूसरी एवं 2,878 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है। अब तक जिले में 27,02,027 लोगों को पहली 17,41,198 लोगों को दूसरी एवं 25,563 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है। जिले में अब तक लोगों को 44,68,778 डोज लगाई जा चुकी है। 16 केंद्रों पर चला विशेष टीकाकरण अभियान
शुक्रवार को धामपुर क्षेत्र के गांव सरकड़ा चकराजमल, सराय, हैजरी, बेरखेड़ा चौहान, मुकरपुरी, नौरंगाबाद, दित्तनपुर आदि स्थानों पर बने केंद्रों पर कोरोना की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन किया गया। पीएचसी प्रभारी डा. मनीष शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के 16 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किशोरों, महिलाओं और पुरुषों समेत करीब 627 लोगों को टीके लगाए। उन्होंने प्रथम डोज वाले लोगों से समय रहते दूसरी डोज जल्द से जल्द लगवाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि जिन लोगों के वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं और 90 दिन बीत चुके हैं। ऐसे लोग अपने बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। जिससे कोरोना के संक्रमण से बचाया जा सके। जनपद में 122 लोग कोरोना से संक्रमित मिले
जनपद में शुक्रवार को 122 कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में संक्रमित की संख्या 17,755 हो गई है, सिर्फ 1,539 लोगों को जांच रिपोर्ट का इंतजार है। शुक्रवार को 1,336 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जांच रिपोर्ट के अनुसार 122 लोग संक्रमित पाए गए। जिले में अब तक 10,11,299 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जांच रिपोर्ट के अनुसार अब तक 99,2544 लोग निगेटिव एवं 1,7755 लोग पॉजिटिव आ जा चुके हैं, इनमें से 16,590 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 128 लोगो की कोरोना की चपेट में आकर मौत हो चुकी है।