नहटौर में बूथों पर 240 लोगों को लगी वैक्सीन
नहटौर सीएचसी में शुक्रवार को 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए दो बूथों की शुरुआत की गई। नगर पालिका ईओ सुभाष कुमार ने फीता काटकर बूथों की शुरुआत की। पहले बूथ पर 100 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था जिनमें 90 को टीका लगाया गया। वहीं दूसरे बूथ पर 100 में से 50 लोगों का टीकाकरण हुआ।
जेएनएन, बिजनौर। नहटौर सीएचसी में शुक्रवार को 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए दो बूथों की शुरुआत की गई। नगर पालिका ईओ सुभाष कुमार ने फीता काटकर बूथों की शुरुआत की। पहले बूथ पर 100 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था, जिनमें 90 को टीका लगाया गया। वहीं दूसरे बूथ पर 100 में से 50 लोगों का टीकाकरण हुआ। ईओ सुभाष कुमार ने सभी लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. गुरुचरण, डा. तलहा, अमित श्रीवास्तव, सुजाजूदीन, दीपक चौहान, विशेष शर्मा, सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।
स्योहारा : सीएचसी में शुक्रवार को पालिका में कर्मियों सहित करीब 100 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। साथ ही सभी कर्मियों को वैक्सीन के प्रति जागरूक किया। मदद ग्रुप ने बांटे जरुरतमंदों को मास्क
मदद ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जरूरतमंदों को मास्क वितरित किया। कार्यकर्ताओं ने नागरिकों को कोविड-19 से बचाव की गाइडलाइन पर अमल करने की सलाह दी।
मदद ग्रुप के कार्यकर्ता इमरान खान आरिफ अली के निर्देशन में कार्यकर्ताओं ने जरुरतमंद लोगों को निश्शुल्क मास्क वितरित किए। इमरान खान ने कहा कि जो लोग कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क नहीं खरीद सकते मदद ग्रुप ऐसे लोगों को निश्शुल्क मास्क बांटने का अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आने का अनुमान लगा रहे हैं। ऐसे में कोविड-19 से बचाव की गाइडलाइन पर अमल करके बचा जा सकता है, जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर है उनका कोविड-19 से बचाव के संसाधन उपलब्ध करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने की मदद ग्रुप आम लोगों को जोड़कर बनाया गया है। कोरोना काल में एक-दूसरे की मदद करना ग्रुप का उद्देश्य है। इस अवसर पर बहार आलम, आमिर सोहेल, फरमान आलम, रशीद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।