करेंट की जद में आने से युवक की मौत
जागरण संवाददाता ऊंज (भदोही) कोइरौना थाना क्षेत्र के खरगापुर गांव में हैंडपंप में उतर र
जागरण संवाददाता, ऊंज (भदोही) : कोइरौना थाना क्षेत्र के खरगापुर गांव में हैंडपंप में उतर रहे करेंट की जद में आने से सुशील कुमार यादव (25) की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा रहा।
मंगलवार की देर शाम गांव निवासी सूर्यभान यादव का पुत्र सुशील शौच कर आने के बाद हैंडपंप पर हाथ धोने के लिए पहुंचा। जैसे ही हैंडपंप चलाने का प्रयास किया हैंडपंप में प्रवाहित करेंट की जद में आ गया। और बुरी तरह से झुलस गया। जानकारी होते ही परिवार आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वह चार भाइयों में चौथे नंबर पर था। लॉकडाउन के समय ही वह मुंबई घर आया था और फिर जाने की तैयारी कर रहा था। पत्नी अर्चना देवी पति के मौत की खबर सुन रह-रहकर बेहोश हो जा रही थी।