Move to Jagran APP

जनमानस के कल्याण के लिए यज्ञ जरूरी

सावन में हरिहरनाथ मंदिर में चल रहे शतचंडी महायज्ञ के पांचवें दिन बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने यज्ञस्थल का

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Aug 2022 08:16 PM (IST)Updated: Thu, 04 Aug 2022 08:16 PM (IST)
जनमानस के कल्याण के लिए यज्ञ जरूरी
जनमानस के कल्याण के लिए यज्ञ जरूरी

जनमानस के कल्याण के लिए यज्ञ जरूरी

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : सावन में हरिहरनाथ मंदिर में चल रहे शतचंडी महायज्ञ के पांचवें दिन बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने यज्ञस्थल की परिक्रम कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। प्रवचन करते हुए आचार्य संतोष महाराज ने श्रद्धालुओं को यज्ञ की महत्ता से परिचित कराया।

उन्होंने कहा जनमानस के कल्याण के लिए यज्ञ का आयोजन होते रहना चाहिए। यज्ञ से वातावरण ही नहीं बल्कि आत्मा का भी शुद्धीकरण होता है। शुद्ध मन से किये गए कार्य से देश व समाज का भला होता है। आपस में प्रेम व भाईचारा बढ़ता है। इसलिए सभी को शुद्ध अंत:करण से यज्ञ में आहुति जरूर देनी चाहिए। पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक किया। ब्रह्मजीत शुक्ला, रामेश्वर उपाध्याय, गिरजाशंकर तिवारी आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.