महिलाओं ने किया सड़क का शुभारंभ
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को अलग अलग स्थानों पर विविध आयोजन किए गए। अयोध्यापुरी स्थित जन शिक्षण संस्थान में महिला जागरूकता गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत कराया गया तो भदोही विकास खंड के लखनपुर गांव में निर्मित सड़क का लोकार्पण महिलाओं से कराया गया। गांव की महिलाओं ने नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया। ग्रामप्रधान शीतला पटेल ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो चुका था लेकिन उद्घाटन का इंतजार महिला दिवस को लेकर था।
जासं, भदोही : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को अलग-अलग स्थानों पर विविध आयोजन किए गए। अयोध्यापुरी स्थित जन शिक्षण संस्थान में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत कराया गया तो भदोही विकास खंड के लखनपुर गांव में निर्मित सड़क का लोकार्पण महिलाओं से कराया गया।
लखनपुर में गांव की महिलाओं ने नारियल फोड़कर सड़क का शुभारंभ किया। ग्राम प्रधान शीतला पटेल ने बताया कि सड़क निर्माण से लोगों को राहत मिलेगी। इस मौके पर प्रेमा देवी पटेल, चंदा देवी, चंद्रावती देवी, धर्मा देवी, सावित्री देवी आदि थीं। उधर जन शिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता विनीत बरनवाल ने छात्राओं को अधिकार से अवगत कराया। कहा कि सामाजिक व आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाना बेहद जरूरी है। निदेशक मुरलीधर शर्मा, श्यामकृष्ण तिवारी, शक्ति सुमन, बिदु देवी आदि थीं। संचालन कार्यक्रम अधिकारी चंद्रशेखर पांडेय ने किया।