हिदी विषय क्षेत्र में लहराया परचम
जिले के मेधावी ने हिदी विषय क्षेत्र में परचम लहराया। भीमपुर राधाश्वामीधम निवासी दीपक पाण्डेय का चयन पंजाब केन्द्रीय विश्वविद्यालय बठिडा में सहायक आचार्य हिदी के पद पर हुआ है। जिससे परिजनों में हर्ष है। इसके पहले उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग प्रयागराज में हिदी विषय में प्रवक्ता पद पर भी सफलता हासिल किया है। हमेशा से शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : जिले के मेधावी ने हिदी विषय क्षेत्र में परचम लहराया। भीमपुर राधाश्वामीधम निवासी दीपक पाण्डेय का चयन पंजाब केन्द्रीय विश्वविद्यालय बठिडा में सहायक आचार्य हिदी के पद पर हुआ है। जिससे परिजनों में हर्ष है। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग प्रयागराज में हिदी विषय में प्रवक्ता पद पर भी सफलता हासिल किया है। शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। उन्होंने वर्ष 2010 की परास्नातक प्रवेश परीक्षा में हिदी और इतिहास विषय में प्रथम स्थान, 2012 में परास्नातक (हिन्दी साहित्य) में स्वर्ण पदक प्राप्त करने के साथ-साथ यूजीसी द्वारा आयोजित कनिष्ठ शोध अध्येतावृत्ति में सफल हुए। जानकारी दिया कि डी-फिल. में आचार्य'मुश्ताक अली'के मार्गदर्शन में Xह्नह्वश्रह्ल;आधुनिक हिन्दी के दलित और गैर दलित कवियों की दलित सम्बंधी कविताओं का तुलनात्मक अध्ययनXह्नह्वश्रह्ल; विषय पर शोध कार्य चल रहा है। विभिन्न विषयों पर 15 से अधिक शोधपत्र प्रकाशित भी हो चुके हैं। उनके लेख में तुलसी की काव्यकला नामक पुस्तक भी बाजार में आ चुकी है। वर्तमान में वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध सी.एम.पी. डिग्री कालेज में अतिथि प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हैं।