गोपीगंज में भटकती महिला, सवालों में उलझी पुलिस
जागरण संवाददाता लालानगर (भदोही) नेशनल हाईवे स्थित आदर्श कोतवाली गोपीगंज अपने कारनामों
जागरण संवाददाता, लालानगर (भदोही) : नेशनल हाईवे स्थित आदर्श कोतवाली गोपीगंज अपने कारनामों को लेकर हर समय सुर्खियों में रहती है। बदरी गांव में बालक की मौत के मामले में लापरवाही पर प्रभारी निरीक्षक कृष्णानंद राय पर हुई कार्रवाई का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि नगर में भटकती मिली महिला को लेकर पुलिस सवालों में उलझ गई है। ट्वीटर पर पुलिस जिसे महिला का भाई बताई थी वह और कोई निकला। उपलब्ध कराए गए मोबाइल फोन पर बात किया गया तो वह अपना ठिकाना सुरियावां बताया। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शासन भले ही तमाम कवायद कर रहा है लेकिन पुलिस अपने पुराने ढर्रे पर ही चल रही है। मिशन शक्ति अभियान भी महज भाषणों में सिमटती दिख रही है। गोपीगंज नगर में एक महिला भटकती मिली थी। लोगों की शिकायत पर एसपी रामबदन सिंह ने महिला को ज्ञानपुर स्थित महिला थाने में रखने का निर्देश दिया था। एक रात महिला थाने में रखी थी गई थी। महिला परिजनों के संबंध में जानकारी तो नहीं दे पा रही थी। वह अपने पति के विषय में बताया था कि वह फिरोजाबाद में चूड़ी बनाने का काम करता था। अपनी बला टालने के लिए गोपीगंज पुलिस उसे किसी बस में बैठा दिया। स्थानीय लोगों ने जब महिला को पुलिस के ट्वीटर पर ट्वीट किया तो जवाब आया कि उसे उसके भाई को सुपुर्द कर दिया गया है। जवाब के साथ एक मोबाइल फोन नंबर भी दिया गया। लोगों ने जब मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो पता चला कि वह सुरियावां का रहने वाला है। उसने भटक रही महिला का भाई होने से इनकार कर दिया।