श्रीराम शोभा यात्रा के लिए विहिम ने बनाई समिति
विश्व हिदू महासंघ की बैठक सोमवार को मर्यादपट्टी स्थित महादेव मंदिर परिसर में हुई। इस दौरान रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली विशाल शोभा के संबंध में चर्चा की गई।
जागरण संवाददाता, भदोही : विश्व हिदू महासंघ की बैठक सोमवार को मर्यादपट्टी स्थित महादेव मंदिर परिसर में हुई। इस दौरान रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली विशाल शोभा के संबंध में चर्चा की गई। इसके लिए श्रीराम शोभा यात्रा समिति का गठन किया गया। समिति में संरक्षक संतोष दुबे, प्रमोद मिश्र, नगर पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, मुन्ना गुप्ता, प्रमोद बरनवाल, विनीत बरनवाल, रवींद्र दुबे, राजू चौरसिया, सत्यशील जायसवाल को संरक्षक बनाया गया है जबकि ब्रह्म जायसवाल को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गिरधारी लाल जायसवाल,आनंद गुप्ता, मनोज सुराना, कमलेश जायसवाल, प्रिस गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह अभिषेक जायसवाल, योगेश जायसवाल, अरविद मौर्य को महामंत्री, रोहित पांडेय, हरिलाल पाल, भगौती प्रसाद जायसवाल, प्रदीप यादव,सुमित श्रीवास्तव, रमेश प्रजापति को मंत्री पद दिया गया है। संजय कुमार गुप्ता,अभिषेक गुप्ता, अन्नू विश्वकर्मा, गोलू, ओम जी गुप्ता, संजय जायसवाल को समिति के सदस्य होंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र, हरिलाल पाल आदि थे।