बाइक से गिरकर दो किशोर घायल
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के नाको गेट के पास राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर गुरुवार को बाइक से गिरकर दो किशोर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने निजी साधन से दोनों को तियरा पीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जासं, रामगढ़ (सोनभद्र): पन्नूगंज थाना क्षेत्र के नाको गेट के पास राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर गुरुवार को बाइक से गिरकर दो किशोर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने निजी साधन से दोनों को तियरा पीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
रामगढ़ निवासी 18 वर्षीय साजिद ओर 17 वर्षीय हिफाजत अली बाइक से पकरहट जा रहे थे। गुरुवार को दिन में नाको गेट से पहले से ही बाइक की गति तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर गिर गए। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो एक तरफ बाइक थी और दूसरी तरफ दोनों किशोर तड़प रहे थे। तत्काल दोनों को निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया। वहां से चिकित्सक ने रेफर कर दिया। हिफाजत के सिर में चोट बतायी गई।