गोपीगंज ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, खत्म होगा जाम
जासं गोपीगंज (भदोही) नगर में बने बहुप्रतिक्षित ओवरिब्रज पर आवागमन शुरू हो गया है। रविवार
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 06:38 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 06:38 PM (IST)
जासं, गोपीगंज (भदोही) : नगर में बने बहुप्रतिक्षित ओवरिब्रज पर आवागमन शुरू हो गया है। रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने ब्रिज से वाहन फर्राटा भरने लगे। एनएचएआइ के प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीनिवास रेड्डी ने विभागीय अधिकारियों के साथ फीता काट कर शुभारंभ किया। राजमार्ग को सिक्स लेन में परिवर्तित करने के लिए नगर में प्राधिकरण द्वारा ओवरब्रिज निर्माण पूरा होने में दो वर्ष लगे। नगर में नियमित जाम लगने से समस्याएं भी झेलनी पड़ती थी। वाहनों का आवागमन चालू किए जाने से राजमार्ग पर जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें