अधिशासी अधिकारी से मिले व्यापारी, बताई समस्या
गोपीगंज उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल
By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Aug 2022 07:04 PM (IST)Updated: Thu, 04 Aug 2022 07:04 PM (IST)
अधिशासी अधिकारी से मिले व्यापारी, बताई समस्या
जागरण संवाददाता, लालानगर (भदोही) : गोपीगंज उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल गुरुवार को नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह से मिले। पूरे रघुनाथपुर वार्ड दो के खराब हैंड पंप व पथ प्रकाश के लिए लगाई गई लाइट की समस्या से अवगत कराया। वार्ड में दो हैंडपंप लगे हैं लेकिन उससे पानी नहीं मिल पा रहा है। वार्ड के नलकूप की मोटर खराब होने की स्थिति में वहां पर पानी की काफी समस्या हो जाती है। वार्ड में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था न होने की वजह से वहां पर अंधेरा छाया रहता है। ईओ ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान कई पदाधिकारी थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें